हैदराबाद (तेलंगाना) : एक महिला को एक नाबालिग लड़के के साथ घिनौनी हरकत करने के आरोप में अपराध दर्ज किया गया है, मामला है हैदराबाद का जहाँ एक नाबालिग लड़के का ‘यौन उत्पीड़न’ किया है, जिसके आरोप में 28 वर्षीय महिला के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि महिला पर लड़के को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसका यौन उत्पीड़न करने और बाद में उसे धमकाने का आरोप है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला एक नौकरानी के तौर पर काम करती है। वह नौकरों के क्वार्टर में रहती हैं, जहां नाबालिग लड़का और उसकी मां भी रहते हैं। इस घटना के बाद आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
POCSO के तहत केस दर्ज :
जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़के की मां ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीँ पुलिस ने कहा है कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की टीम अब आरोपी महिला से पूछताछ करेगी। इस पूरे मामले की जांच जारी है। महिला द्वारा इस कृत्य को अंजाम देने से स्थानीय वासी हैरान है।
रोने लगा लड़का… :
इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अविवाहित है, जिसने मार्च और अप्रैल के बीच कई बार लड़के का यौन शोषण किया। जब घर के मैनेजर ने आरोपी को लड़के के साथ अकेले में देखा तो उसकी मां को बताया। पीड़ित की मां का कहना है कि ‘मैनेजर मुझे बताया कि उसने आरोपी महिला को मेरे बेटे को सर्वेंट क्वार्टर में एक साथ देखा था। मैं गई और उससे बात की। उसने कहा कि मेरा बेटा उसके लिए एक छोटे भाई की तरह है, और उसने उसे प्यार से किस किया था। मैंने उसे डांटा और इस तरह के व्यवहार करने से मना किया। जब मैंने अपने बेटे से पूछा तो वो रोने लगा।’
जर्मन पर्यटक के साथ कार के अंदर दुष्कर्म :
ईधर दूसरी तरफ हैदराबाद में पिछले महीने 22 वर्षीय एक जर्मन पर्यटक के साथ ममिदीपल्ली क्षेत्र में एक किराए की कार में 24 वर्षीय ड्राइवर ने दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने पीड़िता और उसके दोस्त को ईद उत्सव के दौरान शहर घुमाने की पेशकश की थी। राचाकोंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।



