पुलिस की गिरफ्त में नशे के सौदागर जावेद और शबनम, 18 किलो गांजा जब्त।

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही सफलता हासिल की है। इस मामले में गंज पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए पति-पत्नी को दबोचा है। इनके पास से 18 किलो गांजा बरामद किया गया है। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी जावेद शेख और पत्नी शबनम आरा शेख ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं। ये दोनों आरोपी पति पत्नी गांजे को विदिशा मध्यप्रदेश लेकर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बरामद गांजा की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। वहीँ दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया है। इस तरह रायपुर पुलिस को नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद जावेद शेख (30 वर्ष) और शबनम आरा शेख (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

इस मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस-वे पर कुछ लोग गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से करीब 2 लाख रुपये कीमत का 18 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, परेश कुमार पांडेय, राजेंद्र कंवर सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।