लखनऊ (उ.प्र.) : आये दिन लव जिहाद के मामलों में खौफनाक किस्से सामने आ रहे है, ऐसे ही उ.प्र. की राजधानी लखनऊ का ऊषा सिंह हत्याकांड हर किसी को चौंका रहा है। जिस बेटी को ऊषा सिंह ने पाला-पोसा, वहीं बेटी अपनी मां को दुश्मन समझने लगी। मामला है सिर्फ 14 साल की बेटी ने अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ मिलकर एक ऐसी वारदात को अंजाम दे डाला, जिसे जान पुलिस अधिकारी तक सकते में आ गए। नाबालिग बेटी ने अपने मुस्लिम नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या की ऐसी योजना बनाई कि हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।
बेटी की आंखों के सामने उसके प्रेमी ने उसकी मां का गला रेत दिया, इसके बाद बेटी ने अपनी मृत मां की इज्जत के साथ भी खिलवाड़ कर दिया। ऐसा घिनौना काम कर दिया कि सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गये। बेटी ने मां के शव से कपड़े उतार दिए। दरअसल बेटी चाहती थी कि ऐसा लगे जैसे उसकी मां का किसी ने बलात्कार किया हो और फिर मार डाला।
हाईकोर्ट की ऑडिट शाखा में काम करती थीं ऊषा सिंह :
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में 45 साल की ऊषा सिंह अपनी 14 साल की बेटी के साथ रहती थीं। पति की मौत हो चुकी थी। ऐसे में वह नौकरी करके खुद ही घर चला रही थीं और अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही थीं। बेटी के लिए ऊषा सिंह ने बड़े-बड़े सपने देखे थे। मगर उन्हें क्या पता था कि जिस बेटी का भविष्य बनाने के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रही हैं, वहीं बेटी खुद उनकी हत्या की योजना बना देगी और उन्हें ही मार डालेगी।
बेटी का मुस्लिम युवक से अफेयर बना हत्याकांड की वजह :
दरअसल ऊषा सिंह के घर के पास रहने वाले मुस्लिम नाबालिग युवक ने महिला को अकेला जानकर उसकी बेटी को प्यार में फंसाया और फिर बेटी को अपने पक्ष में लिया। पहले तो मृतक महिला को ये यह बात पता नहीं चली। मगर साल 2024 में अचानक बेटी घर से फरार हो गई। फिर पता चला कि बेटी का संबंध पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक से चल रहा है और दोनों फरार हो गए हैं। उसके बाद यस मामला पुलिस के पास गया और पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।
मां को ही दुश्मन समझने लगी बेटी :
इसके बाद से ही बेटी अपनी मां को अपनी दुश्मन समझने लगी। दरअसल जैसे ही बेटी वापस घर आई, महिला ने उसके ऊपर सख्ती करनी शुरू कर दी। वह चाहती थीं कि ये रिश्ता खत्म हो जाए और बेटी अपने भविष्य पर ध्यान दें। ऐसे में उन्होंने बेटी के उस लड़के से मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी और उसपर सख्त नजर रखने लगीं। उन्हें लगा कि वह अपनी बेटी को बचा रही हैं और उसका भविष्य संवार रही हैं। मगर अंदर ही अंदर इन सब को लेकर बेटी अपनी मां से ही नफरत करने लगी। बेटी अपने प्रेमी के साथ निकाह करना चाहती थी। वह किसी भी कीमत पर प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। युवती के ऊपर के प्यार का भूत सवार हो चुका था।
प्रेमी ने ऊषा सिंह को दी थी धमकी :
ऊषा सिंह सिर्फ अपनी बेटी ही नहीं बल्कि बेटी के प्रेमी की भी दुश्मन बन गई थीं। मामले में बताया जा रहा है कि 17 साल का प्रेमी युवक भी ऊषा सिंह को धमकी देने लगा था। वह उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। मगर शायद उन्होंने इन धमकियों को हल्के में लिया। आखिर एक मां के लिए सपने में भी ये सोचना संभव नहीं कि उसकी बेटी ही उसे मरवा देगी। वहीँ इसके बाद बीते शनिवार लखनऊ में अपराध की ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया, जिसने रिश्तों को ही शर्मसार कर दिया।
शनिवार देर रात जब ऊषा सिंह अपने घर में सो गईं तो उनकी बेटी ने योजना के तहत अपने प्रेमी को घर बुलाया। प्रेमी ने महिला पर हमला कर दिया और बेटी के सामने ही उनका गला रेत दिया। मौके पर ही ऊषा सिंह की मौत हो गई। इसके बाद बेटी ने अपनी मां के शव से कपड़े उतार दिए। योजना इस हत्याकांड को बलात्कार और हत्या का एंगल देने की थी। मगर पुलिस पूछताछ में बेटी टूट गई और उसने इस सनसनीखेज वारदात का पूरा खुलासा कर दिया। मृतका के भाई ने अपनी ही भांजी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने दोनों को बाल सुधार गृह में भेज दिया है। इस घटना ने लोगों में सिहरन पैदा कर दी है, लव जिहाद के मामलों में कई घर बर्बाद हो रहे है।



