रायपुर : मुझे मरना है… कहते हुए थाने में एक युवक ने सिपाही के सामने खुद का गला काट लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अप्रत्याशित घटना से सिपाहियों में हड़कंप मच गया। तत्काल उन्होंने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला जो सामने आया है उसके अनुसार यहां पुलिस थाने के अंदर एक युवक ने खुद का गला काट दिया। उसने पुलिसकर्मियों के सामने खुद के गले पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया।
यह घटना 29 मई की शाम 8 बजे की है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि युवक मौदहापारा पुलिस थाने में एंट्री करता है। पुलिस जब पूछती है कि क्या तकलीफ है तो, मुझे मरना है कहता है। इसके बाद कुछ मिनटों में युवक अपने हाथ में रखे ब्लेड को अपने गले पर चला देता है। इस घटना के बाद थाना प्रभारी समेत अन्य स्टाफ फौरन युवक को मेकाहारा अस्पताल ले गए।
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक का नाम सूरज नाथ जोगी (25 साल) है। वह कुशालपुर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, युवक के भाई का कहना है कि वह नशे का आदी है। इस तरह की हरकत वह पहले भी कर चुका है। उसका इलाज चल रहा है। युवक ने ऐसा क्यों किया? अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौदहापारा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे तिरंगा चौक कुशालपुर निवासी सूरजनाथ योगी मौदहापारा थाने पहुंचा। वह सीधा एक सिपाही के पास पहुंचा और बोला कि उसे मरना है। सिपाही उसे हैरानी से देख ही रहा था कि उसने जेब से ब्लेड निकाला और अपने गले को रेत लिया। यह देखकर सिपाही तत्काल दौड़ा और उसके हाथ को पकड़ लिया। उसे वहीं बेच में आराम से बैठाया। उस समय थाने में सीएसपी और टीआई भी थे। घायल युवक को तत्काल अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है। ब्लेड से गले में गहरा घाव नहीं लगा है।
युवक ने ऐसा क्यों किया? अब तक यह स्पष्ट नहीं है। उसे थाने में किसी ने बुलाया भी नहीं था। उसके भाई नीरज योगी का कहना है कि वह नशे का आदी है। काम भी नहीं करता है। तीन बार नौकरी छोड़ चुका है।



