महोबा (उ.प्र.) : अब महिलाओं से लोग काफी डरने लगे है, शादी के बाद कई महिलाओं ने अपने पतियों को लगातार मौत के घाट उतारा। ऐसे ही इंदौर में हुई राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अब बुंदेलखंड के महोबा जिले से एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की मौत को लेकर परिजनों ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक श्रीकुमार के परिजनों का कहना है कि उसकी नई नवेली पत्नी मधु ने अपने मायके में चाय में जहर मिलाकर पति की हत्या कर दी और ससुराल वालों के साथ मिलकर शव को जिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे। आरोपी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग की बात चेटिंग से सामने आई है। जिसको लेकर जांच की जा रही है।
वहीँ मृतक के भाई मुकेश यादव ने बताया है कि श्रीकुमार की शादी महोबा जिले के छानीकला गांव की मधु से 18 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद श्रीकुमार काम के सिलसिले में जयपुर चला गया। इस दौरान पत्नी मधु का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह दिन-रात उसी से बाते और चैटिंग करती थी। विरोध करने पर वह मायके चली गई और वहीं से श्रीकुमार को ससुराल बुलाया गया। मुकेश का आरोप है कि उसी दौरान मधु ने प्रेमी से मिलने का रास्ता साफ करने के लिए यह साजिश रची गई और श्रीकुमार को जहर दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई? वहीँ घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महोबा की अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया है कि कबरई थाना क्षेत्र के छानीकला गांव में एक युवक ने बीवी के मायके से ससुराल न जाने पर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर सुनियोजित साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी महोबा वंदना सिंह ने कहा कि पुलिस की जांच रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्य से ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि मामला आत्महत्या का है या सुनियोजित हत्या का, पुलिस हर पहलू से जांच करने में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वर्तमान में ऐसे कई मामले सामने आने के बाद सामाजिक परिदृश्य को लेकर लोगों में सवाल उठने लगे है।



