21 से 26 जून तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, यात्रा से पहले देखें लिस्ट।

रायपुर : ट्रेने रद्द होने के बाद यात्रियों के लिये बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। वहीँ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में विकास कार्य के कारण आए दिन ट्रेनों को रद्द कर दिया जा रहा है। जिसके की सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर रेलवे ने 21 से 26 जून तक कई पैसेंजर ट्रेनों रद्द कर दिया है। जिसे लेकर रेलवे की ओर से सूचना जारी की गई है।

रेल्वे से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के आरवीएच-आरएसडी सेक्शन में प्रीएनआइ, एनआइ दोहरीकरण कार्य का कार्य चल रहा है। इसी कारण इस रूट पर चलते 21 जून से 26 जून तक कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद किया गया है। जिससे इस मार्ग के यात्री प्रभवित रहेंगे।

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्री होंगे परेशान :

अभनपुर-रायपुर पैसेंजर (गाड़ी संख्या 68761) – 22 से 26 जून तक बंद।

रायपुर-अभनपुर पैसेंजर (गाड़ी संख्या 68762) – 22 से 26 जून तक बंद।

टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58217) – 21 से 25 जून तक बंद।

उपरोक्त सभी पैसेंजर ट्रेनें ही रद्द हुई है, बाकी गाड़ियाँ यथावत रहेंगी।