105 लीटर विदेशी शराब के साथ संजय दासवानी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्यवाही।

रायपुर : नशे के सौदागरों और तस्करों पर लगातार नकेल कसी जा रही है, ऐसे ही एक मामले में आबकारी विभाग ने राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी क्षेत्र स्थित हर्ष प्राइड में दबिश दी है। यहाँ विभागीय टीम ने मौके से मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए कई ब्रांडों की शराब बरामद करते हुए आरोपी संजय दासवानी को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी संजय गिरफ्त में है। वहीँ आबकारी विभाग की टीम ने इस छापामार कार्यवाही में मौके से कुल 105 लीटर विदेश शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 1 लाख 59 हजार बताई जा रही है। वहीँ इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, जब्त शराब की बोतलों में मध्यप्रदेश की 9 बोतल रेड लेबल व्हिस्की, 9 बोतल हंड्रेड पाइपर व्हिस्की,10 बोतल ब्लैक एंड वाइट ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 23 बोतल रॉयल स्टेग व्हिस्की, 4 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 24 बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की और 90 बोतल किंगफिशर बियर केन जब्त किया गया है। पूरे माल को जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि कई सफ़ेदपोश शराब कि तस्करी और ब्लैक मार्केटिंग करते है।