रवि आहूजा के साथ मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर शेख हुसैन गिरफ्त में, फटे कपड़ों में पुलिस ने निकाला जुलूस, देखें विडियो।

रायपुर : राजधानी में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि वो कहीं चाकू चला रहे है, आये दिन लोगों को धमकी – चमकी दे रहे है और मारपीट भी कर रहे है ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दिनदहाड़े पार्किंग मैनेजर के साथ चाकू मारकर लूट करने वाले हिस्ट्रीशीटर निगरानी गुंडा बदमाश शेख हुसैन सहित तीन गुंडा बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार देर रात घटनास्थल तक आरोपियों को नंगा करके उनका जुलूस निकाला और उठक बैठक भी लगवाई। कहा जाता है कि, किसी शहर की पहचान उसके रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट समेत बस स्टेंड से होती है, लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर गुंडे बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि रेलवे द्वारा आवंटित दुपहिया पार्किंग में हिस्ट्रीशीटर निगरानी गुंडा बदमाश शेख हुसैन अपने दो साथियों के साथ मैनेजर रवि आहूजा को हॉकी, डंडे से बेदम मारा और उसके साथी मनीष गजभिए ने चाकू से कई वार किए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

वहीँ इस घटना में सामने आया है कि रेलवे स्टेशन कैंपस में गुंडागर्दी करके पार्किंग ठेकेदार के कर्मी पर चाकू चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। वहीं दो आरोपी हमले के तुरंत बाद चुनाभ‌ट्ठी इलाके में गिरफ्तार कर लिए गए थे, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि गंज थाने का हिस्ट्रीशीटर शेख हुसैन रविवार को पुलिस के घेरे में आया है। चुनाभट्ठी, गुढ़ियारी होते हुए फाफाडीह तक इस आरोपी का जुलूस भी निकाला गया, उसका विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला गया है। इस मामले जानकारी सामने आई है कि हॉकी स्टिक, बेसबॉल बैट और चाकू लेकर पहुंचे थे आरोपी।

जीआरपी ने साइकिल स्टैंड के मैनेजर रवि आहूजा निवासी शिवानंद नगर की रिपोर्ट पर हिस्ट्रीशीटर शेख हुसैन, मनीष उर्फ दल्ली गजभिये लोधीपारा, पप्पू साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। इस मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी पप्पू साहू ने चाकू चलाया है। वहीँ हिस्ट्रीशीटर शेख हुसैन मैनेजर रवि आहूजा को स्टिक से पीट रहा था। जीआरपी इंचार्ज बी. एन. मिश्रा के मुताबिक आरोपियों ने मारपीट, हमला करके चार हजार रुपए भी लूटे। जांच में इसका खुलासा हुआ है। वहीँ आरोपियों के खिलाफ लूट व हमले के केस में कार्यवाही हो रही है। तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इन्होंने डंडे, हॉकी स्टिक और धारदार चाकू लेकर स्टैंड कर्मियों से विवाद किया और मैनेजर को घेरकर पीटा था। वहीँ पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्यवाही कर दी है।