गुस्से में पति ने पत्नी पर हंसिया से किया हमला , बच्चा भी घायल, सामने आया खौफनाक मामला।

रायपुर : छ्त्तीसगढ़ की राजधानी में अपराध अपने चरम पर है, वहीँ रायपुर से पति की हैवानियत आई सामने है। मामला है पति से अलग रहने वाली पत्नी पर हंंसिया से जानलेवा हमला किया गया है। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। गोद में बच्चे को पकड़कर खड़ी महिला पर आरोपी पति ने अचानक हंसिया से अंधाधुंध वार कर दिया। इस घटना में पत्नी को पीठ और पैर में आई गंभीर चोटे आई है, इसके साथ ही बच्चे को भी जख्म आए हैं। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता चेतनी परमार माता गैराज के पीछे अग्रवाल सायकल शोरुम में आजिविका के लिए झाड़ू-पोंछा का काम करती है। सुबह वह काम के दौरान किसी वजह से शोरुम के बाहर निकली थी। इसी बीच उसका पति युगांधर परमार ने उसे देख लिया और चेतनी को अपने साथ मंदिर हसौद चलने कहने लगा। जब पीड़िता ने मना कर दिया तो आरोपी पति ने कपड़े में छिपाकर रखा हंसिया निकालकर हमला कर दिया। इस दौरान बचने के लिए महिला दौड़ते हुए कांप्लेक्स में घुस गई। वहीँ घटना के बीच-बचाव के लिए कुछ मौके पर पहुंचे तब आरोपी पति वहां से भाग गया, लेकिन महिला काफी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पीड़िता चेतनी ने सीविल लाइन थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजातालाब में किराये के मकान में रहती है और तीन वर्षों से अपने पति युगांधर परमार से अलग रह रही है। वह आये दिन झगड़ा करता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या थी घटना?

शनिवार को महिला माता गैरेज के पीछे स्थित अग्रवाल सायकल शोरूम में सफाई का काम कर रही थी। वह जब काम समाप्त कर बाहर निकली तो वहां उसका पति युगांधर परमार पहले से ही मौजूद था। उसने महिला को मंदिर हसौद चलने के लिए कहा, लेकिन महिला द्वारा मना करने पर उसने अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए हाथ-मुक्के और हंसिया से हमला कर दिया, जिससे महिला की पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान महिला के साथ उसका दुधमुंहा बच्चा भी था, जिसे भी चोटें आई हैं। आस-पास कई लोग भी मौजूद थे। उनके द्वारा बीच बचाव किया गया, उसके बाद आरोपी भाग निकला।