मुंबई (महाराष्ट्र ) : भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड कहना भारतीय कलाकारों का अपमान है, जहाँ लम्बे समय से बॉलीवुड (भारतीय सिनेमा) में इस्लामिक सोच हावी रही है, वहीँ अब इसमें बड़ा बदलाव हो रहा है। जहाँ 90 और 2000 के दशक की फिल्मों में सिर्फ एक ही प्रकार का एजेंडा चलाया गया और दूसरी फिल्मों को कॉपी किया गया वहीँ भारतीय सिनेमा का स्तर लगातार गिरता ही गया। वहीँ अब लगातार वजनदार कहानियां और मंझे हुये किरदार इसमें जान फूंकने का काम कर रही है, बीते समय में इस्लामिक एजेंडे वाली फ़िल्में और कलाकार लगातार फ्लॉप साबित हुये है तो वहीँ ओटीटी ने बड़े परदे की अहमियत कर दी है। वहीँ अब भारतीय सिनेमा में नई जान फूंक दी है, फिल्म धुरंधर ने, जबकि बीते दिनों बड़े बजट की फिल्म मस्ती 4 सुपर फ्लॉप हो हो चुकी है।
इधर अब धुरंधर ने साबित कर दिया कि दमदार कंटेंट और स्टार पावर मिल जाए तो बॉक्स ऑफिस पर कोई रोक नहीं सकता। 8वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड की धुआंधार कमाई की है और वॉर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब फिल्म की निगाहें रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ पर है। आदित्य धर की निर्देशित और रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना,संजय दत्त स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता की रफ्तार पकड़ चुकी है। फिल्म ने अपने रिलीज के महज 8 दिन के भीतर ही ‘वॉर 2’ जैसे बड़े बजट की फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लगतार दर्शक खिंच रही है।
रणवीर सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने महज 8 दिनों में 372.75 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। ये 2025 की पांचवीं सबसे बड़ी हिट बन गई है। धुरंधर ने पहला हफ्ते 207.25 करोड़ का कारोबार किया है तो वहीँ फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को कलेक्शन में 20.37% का जबरदस्त जंप देखा गया और 32.5 करोड़ कमाए। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 287.75 करोड़ और ओवरसीज 85 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 372.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
धुरंधर ने 8वें दिन ही वॉर 2 के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया। YRF स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म अब 2025 की पांचवीं सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह फिल्म अब राजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के लाइफटाइम कलेक्शन (लगभग 518 करोड़ रुपये) को टारगेट बना रही है। फिल्म को लेकर लोगों का प्यार को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये आंकड़ा इस हफ्ते के आखिर तक पार हो सकता है। वहीँ इसके दर्शकों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।
रणवीर सिंह की यह फिल्म उनकी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक है। सोशल मीडिया पर #Dhurandhar चल रहा है ट्रेंड. फैंस लिख रहे हैं, ‘रणवीर ने फिर साबित किया कि वो बॉक्स ऑफिस किंग हैं।’ फिल्म को एक्शन सीक्वेंस और देशभक्ति के लिए खूब तारीफ मिल रही है। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर असल भू-राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है। इसमें 1999 IC-814 हाईजैक, 2001 संसद हमला, 2008 मुंबई अटैक, 2012 फेक करेंसी क्राइसिस, रॉ की ऑपरेशन ल्यारी और क्राइम सिंडिकेट्स पर क्रैकडाउन शामिल हैं। कहानी के मामले में बहुत सारी ऐसी चीजें जोड़ी गई है जो आपको यह फिल्म देखने के लिये मजबूर कर देंगी। रणवीर सिंह भारतीय स्पाई हमजा अली मजारी बने हैं, अक्षय खन्ना पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत, आर माधवन आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल और संजय दत्त SP चौधरी असलम की भूमिका में हैं। राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और गौरव गेरा भी अहम किरदारों में हैं।



