शादी के बीस दिन बाद दूल्हे संग जा रही थी दुल्हनिया, तभी आशिक आ धमका और कर दिया चौंकाने वाला काण्ड।

बिलासपुर : आये दिन अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम प्रसंग और विवाह पूर्व के प्रेम संबंधों को लेकर कई खौफनाक काण्ड सामने आ चुके है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है जिसमें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी शादी के 20 दिन बाद ही एक दुल्हन को उसका आशिक उसके पति के सामने से भगा ले गया है। घटना में दूल्हा बेचारा कुछ नही कर पाया, क्योंकि आशिक के साथ दो और लोग भी थे। दूल्हे ने उन लोगों का विरोध तो किया लेकिन तीनों ने उसकी पिटाई कर डाली। इसके बाद दुल्हन खुद भी आशिक के साथ ही भागना चाहती थी। इसलिए बड़े आराम से उसके साथ चली भी गई और यहां तक कि पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। जिससे दूल्हा खुद को ठगा सा महसूस करने लगा।

यh मामला मस्तूरी क्षेत्र का है। यहां जो दुल्हन भागी वो भी सोनम सोनम रघुवंशी से कम नहीं हैं। दरअसल, इस केस में भी शादी के बाद पत्नी का धोखा देना है। अंतर केवल इतना है कि इस मामले में पति की हत्या नहीं की गई है, बस उसे बीच रास्ते छोड़कर भाग गई। पीड़ित पति ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, तोरवा थाना क्षेत्र निवासी अंकित महिलांगे की महज 20 दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद परंपरा के अनुसार उसकी पत्नी रंजिता जोशी अपने मायके गई। वहां से अपनी पत्नी को विदा करवा कर अपने घर ला रहा था कि बीच रास्ते में उसे तीन युवकों ने घेर कर हमला कर दिया। वहीँ इस घटना में सवाल उठता है कि जब युवती को यही काण्ड करना था तो पहले ही शादी से मना कर देती।

पुलिस कर रही मामले की जांच :

वहीँ घटना में अंकित जब तक खुद को संभाल पाता, उसकी पत्नी बाइक से उतरकर हमलावर युवक के पीछे बैठकर वहां से रवाना हो गई। युवक का कहना है कि पत्नी ने खुद दूसरे युवक के कंधे पर हाथ रखा और पीछे मुड़कर तक नहीं देखा, जिसके बाद वो सकते में आ गया। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीँ सोशल मीडिया से लेकर हर कहीं अब ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।