हत्या कर शव को सूटकेस में भरा, फिर टीन के बॉक्स में रखकर फेंका, गिरफ्त में आरोपी।

रायपुर : राजधानी में एक रहस्यपूर्ण हत्याकांड का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक दंपति को गिरफ्तार किया है। दोनों हत्या करके फरार हो गए थे। घटना में बताया गया है कि दोनों रिटायर्ड एसएसआई के बेटे – बहू है। आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को गिरफ्तार के बाद रायपुर लाने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है। वहीं मर्डर की वजह क्या है। अभी पता नहीं चल पाया है। इन लोगों ने युवक का शव सूटकेस में डाल उसके ऊपर सीमेंट डाला और उसे लोहे के बक्से में बंद कर दिया।

यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ ड्रमकांड जैसा है जिसमें सौरभ राजपूत की हत्या के बाद उनकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने शव के टुकड़े नीले ड्रम में डाल उसे सीमेंट-रेत के घोल से भर दिया था। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर में युवक का शव सूटकेस में डाल उसके ऊपर सीमेंट डाला और उसे लोहे के बक्से में बंद कर दिया। इन दोनों मामलों में शव को सीमेंट के साथ छिपाने का तरीका समान था, लेकिन स्थान, शव को छिपाने के लिए इस्तेमाल हुए, आरोपियों और मृतक की पहचान और मामले के खुलासे के तरीके में अंतर है। छत्तीसगढ़ के सूटकेस मर्डर कांड में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों ने प्रॉपर्टी के लालच में एक युवक की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया था।

उन्होंने युवक को मारकर शव को पेटी में भर दिया था और फिर उस पर सीमेंट डाल कर प्लास्टर कर देने की यह वारदात यह मेरठ में हुई घटना के जैसा है। आरोपी अंकित ने इसी क्राइम पैटर्न के तर्ज पर वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि अंकित पेशे से वकील है और वारदात का मास्टरमाइंड है। मर्डर के बाद पति पत्नी ने शव को सुनसान जगह में फेंका, फिर दोनों रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे। इधर लावारिस लाश की सूचना मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों को दबोच लिया गया।

यह है पूरा मामला :

सनसनीखेज मर्डर का यह मामला राजधानी के डीडी नगर क्षेत्र का है। दरअसल इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आखिरी हिस्से में सुनसान जगह में ​एक बड़े से टिन बॉक्स से बदबू आने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रंक खुलवाया तो लाश सूटकेस में ठूंसी हुई मिली। सूटकेस में सीमेंट का प्लास्टर था। फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार सीमेंट का मोटा प्लास्टर करने से लाश सड़ने पर दुर्गंध नहीं उठती। हत्यारों ने इसी वजह से कत्ल के बाद युवक की लाश को ट्रंक में ठूंसा, फिर उसमें सीमेंट का प्लास्टर किया। पुलिस ने लंबी जांच के बाद मृतक की शिनाख्त किशोर पैकरा के रूप में की। इधर खोजबीन के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अंकित उपाध्याय पेशे से वकील है, वहीं, उसकी पत्नी शिवानी पत्रकारिता की छात्रा रही है। गिरफ्तार होने के बाद जब दोनों को दिल्ली से रायपुर लाया गया तो एयरपोर्ट पर शिवानी कैमरों से मुंह छुपाती नजर आई।

टीन के बॉक्स में लिखा था हब्बू भाई :

कार्यवाही में सामने आया है कि बॉक्स में हब्बू भाई लिखा हुआ था। पुलिस की टीम इस तरह के बड़े बॉक्स बेचने वालों की दुकानों का पता लगाया। जिसमें पता चला कि आरोपी ने एक दिन पहले ही गोलबाजार से यह बॉक्स खरीदा था। वहीं दूसरे दिन ही हत्या की खबर सामने आई थी। हालांकि पुलिस ने अभी मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी बयां नहीं किया है।

कौन है शिवानी शर्मा?

इस मामले में अब जानकारी सामने आई है उसके अनुसार अंकित उपाध्याय किशोर की संपत्ति की देखरेख में उसकी मदद करता था और उसे काफी समय से जानता था। पुलिस को शक है कि उसने प्रॉपर्टी हड़पने के इरादे से किशोर की हत्या की योजना बनाई और अपनी पत्नी शिवानी को भी इसमें शामिल कर लिया। वकालत के पेशे में आने से पहले शिवानी शर्मा ने 2020 में रायपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। यहीं उसकी मुलाकात अंकित से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और दोनों ने शादी कर ली। सोशल मीडिया पर शिवानी काफी एक्टिव थी और अक्सर रील्स बनाकर शेयर करती थी। उसने अंकित के साथ भी कई तस्वीरें पोस्ट की थीं।