मुजफ्फरनगर का सलमान कि हत्या में हुआ हैरानजनक खुलासा, पत्नी ही निकली आरोपी, सामने आया चौंकाने वाला कारण।

मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) : जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सना (बदला हुआ नाम) का निकाह सलमान के साथ 6 साल पहले हुआ था। उन दोनों का 4 साल का बेटा भी है। इस मामले में सामने आया है कि पिछले दिनों सना अपने पति सलमान को लेकर अस्पताल पहुंची थी, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में महिला ने बताया कि उसे पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। मामला जान देने का था तो घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीँ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि ये आत्महत्या का मामला नहीं बल्कि हत्या का केस है। मामले में इससे खुलासा हो गया, जिसमें सलमान की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने पत्नी सना को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी। इसके बाद जो कहानी सामने आई, उसे जान पुलिस भी चौंक गई। दरअसल अपनी इज्जत की खातिर सना ने अपने पति सलमान को मौत दी थी। घटना के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी सना ने बताया, वह सलमान के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के चमन मार्केट में किराए के मकान में रहती थी। उसकी 6 साल पहले शादी हुई थी। मगर पिछले 3 सालों से पति उससे गंदा काम करवा रहा था। इस मामले में आरोपी पत्नी का कहना है कि पति उससे जबरन वेश्यावृत्ति का धंधा करवाता था।

इस मामले में पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया, उसका पति सलमान दिल्ली, मणिपुर के इंफाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उसे अपने साथ लेकर जाया करता था और पैसे लेकर दूसरे लोगों के साथ उसे जबरन सोने को मजबूर करता था, जो कि हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

अश्लील वीडियो भी बनाकर बेचता था पति सलमान :

आरोपी पत्नी का कहना है कि उसका पति उसे दूसरे मर्दों के साथ उसे सुलाता था और अश्लील वीडियो भी बनाता था। फिर उन वीडियो को अच्छे पैसों में बेच देता था। महिला ने बताया कि वह काफी परेशान थी। ऐसे में उसने इज्जत की खातिर अपने पति की हत्या कर दी थी। सना ने पति को कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें नींद की गोली थी। जब पति सलमान गहरी नींद में सो गया तो उसने उसका गला दबा दिया और उसकी जान ले ली। इस तरह आरोपी महिला ने मामले को अंजाम दिया है।

पुलिस ने ये बताया :

इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई थी। वहीँ पत्नी से कड़ी पूछताछ की गई और उसने सब बता दिया। उसका कहना है कि पति उसका इस्तेमाल सेक्स टॉय के तौर पर करता था। वह वीडियो भी बनाता था और उससे पैसे भी कमाता था। पत्नी ने अपना जुर्म मान लिया है। इस मामले में शामिल लोगों की जांच की जायेगी। जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।