नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट जिले के ज्योति नगर इलाके में नेहा मर्डर मामले में आरोपी तौफीक को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार था और पुलिस की टीमों ने उसे उत्तर प्रदेश के रामपुर से पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, तौफीक रामपुर के टांडा से बीती रात को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली का नेहा मर्डर केस सुर्खियों में हैं। नेहा जिस लड़के को राखी बांधती थी, जिसे अपना भाई मानती थी, उसी तौफिक ने उसकी जान ले ली। जिस तौफिक को नेहा ने भाई माना, वहीं उसपर निकाह का दबाव बनाने लगा। उसकी नजर ही नेहा के लिए बदल गई। अब इस मामले में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं।
बुर्का पहनकर नेहा को पांचवी मंजिल से फेंकने का आरोप :
इस घटना में तौफीक पर आरोप है कि उसने सोमवार सुबह नेहा नाम की लड़की को पांचवीं मंजिल से फेंक दिया था। तौफीक को नेहा भाई मानती थी कथित तौर पर वह रक्षाबंधन पर राखी भी बांधती थी। गंभीर रूप से घायल नेहा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। नेहा के पिता के अनुसार, तौफीक बुर्का पहनकर उनके घर में घुसा था। जब उसका विरोध किया गया, तो उसने कथित तौर पर नेहा के पिता को धक्का दिया और छत पर चला गया, जहां नेहा पानी की टंकी की जांच कर रही थी। कथित तौर पर दोनों में बहस छिड़ गई, जिसके बाद तौफीक ने नेहा को छत से जोरदार धक्का दे दिया और फिर भाग गया।
नेहा मानती थी भाई लेकिन तौफीक की थी बुरी नजर :
इस मामले में परिवार ने पुलिस को बताया कि तौफीक उन्हें करीब तीन साल से जानता था और भाई की तरह व्यवहार करता था। हर रक्षाबंधन पर नेहा और उसकी बहनें उसे राखी बांधती थीं और उसे अपना परिवार मानती थीं। हालांकि, हाल के महीनों में जब तौफीक ने नेहा पर शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया तो चीजें और भी खराब हो गईं। नेहा ने तौफीक के शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। जिसके बाद वो आये दिन बदतमीजी भी करता था।
नेहा को परेशान कर रहा था तौफीक :
इसके बाद नेहा ने तौफीक से दूरी बना ली थी, लेकिन उसने कथित तौर पर उसे परेशान करना जारी रखा। उसकी बहन ने खुलासा किया कि पिछले एक महीने से तौफीक लगातार नेहा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और उसने धमकियां भी दी थीं। वारदात से कुछ दिन पहले ही नेहा ने अपनी मां को उत्पीड़न के बारे में बताया था। बता दें कि आरोपी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। तौफीक दिल्ली में मंडोली रोड पर काम करता था। नेहा ने उससे कहा कि वह उसे भाई मानती है और उन दोनों के बीच ये रिश्ता कभी नहीं बन सकता। ये सुन तौफिक भड़क गया और उसने नेहा को धमकी दी कि वह उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा।
नेहा के परिजनों ने की एनकाउंटर करने की मांग :
नेहा की मां ने कहा कि अब हम ये चाहते हैं के या उसको फांसी हो या उसको गोली मारी जाए जिस तरह से मेरी बेटी तड़पी है उसे भी तड़पाया जाए। हमें इंसाफ मिलना चाहिए। उसने शुरू में इसको बहन बनाया था। जिसके बाद वो नेहा से शादी करने की ज़िद करने लगा। मैंने उसे कई बार समझाया। उस दिन वो बुर्के में आया और लड़की को मारने लगा। इसके बाद उसने धक्का दे दिया। नेहा की बहन ने आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की है।
19 साल की नेहा अपने परिवार के साथ दिल्ली के ज्योति नगर क्षेत्र में रहती थी। रामपुर का 26 वर्षीय तौफिक का घर में आना जाना लगा रहता था। अचानक तौफिक नेहा को परेशान करने लगा। वह नेहा से निकाह करने की बात करने लगा। जिसके बाद यह बात हत्याकांड तक पहुँच गई।



