रायपुर : छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-मानें हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का आज निधन हो गया है। उन्होंने ACI में इलाज के दौरान आज अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। लेकिन हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद साहित्य जगत में शोक की लहर है। वे 8 अगस्त 1953 को बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में जन्मे डॉ. दुबे पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक थे, लेकिन पहचान उन्होंने एक साहित्यकार और हास्य कवि के रूप में बनाई थी। भारतीय साहित्य के साथ ही छत्तीगसढ़ी भाषा में उनकी पकड़ बेहद मजबूत थी। वे हास्य के क्षेत्र में मंझे हुये कवि थे।



