पत्नी की हत्या के मामले में फरार रिंकू अठवानी गिरफ्त में, किया था प्रेम विवाह।

रायपुर : प्रेम विवाह करने के बाद भी घरेलु विवाद में पत्नी कि हत्या करने का मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर के न्यू राजे नगर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रिंकू अठवानी को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई है। आरोपी को घटनाथल से फरार होने के बाद लगातार तलाशा जा रहा था, जिसे अब दबोच लिया गया है। यह घटना 21 जून 2025 की है। पीड़िता इशिता अठवानी ने वर्ष 2019 में रिंकू अठवानी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक 5 वर्षीय बेटी जिया अठवानी है, जो मानसिक रूप से बीमार है और बोल नहीं पाती है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होते रहते थे।

वहीँ घटना वाले दिन सुबह करीब 9 बजे रिंकू की मां नेहा अठवानी ने इशिता की बहन सौम्या अठवानी को जानकारी दी कि रिंकू और इशिता के बीच झगड़ा हो रहा है। जब सौम्या मौके पर पहुंची तो देखा कि रिंकू खून से सने कपड़ों में कमरे से बाहर निकला और कमरे के भीतर इशिता खून से लथपथ पड़ी थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके गले, पेट और दाहिने भुजा में धारदार हथियार से वार किया गया था। इशिता को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भारी मोद कुमार सिंह के नेतृ में एक विशेष टीम बनाई गई थी। जिसके द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला और मुखबिर की सूचना पर रिंकू अठवानी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की गई है, आरोपी – रिंकू अठवानी, निवासी दीपक कॉलोनी, साईं मंदिर के सामने गली, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर का रहवासी है। उसके खिलाफ अपराध क्र. 128/2025, धारा 103, 109 बीएनएस (हत्या और साजिश) के तहत मामला दर्ज है।

निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उप निरीक लखेश गंगेश, आरक्षक विजय भार (2687), आरक्षक गुचरण धान (2616)
आरक्षक तिवारी साद खुंटे (2843), न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की तत्परता और कुशल नेतृत्व में हत्या के इस जघन्य मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।