बुंदेलखंड (म.प्र.) : जिले से दिल दहला देने वाली, इंसानियत को शर्मसार करने वाली और रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला के चाचा ने उसका सौदा कर डाला और 1.5 लाख रुपये के लालच में चाचा ने भतीजी को किसी अंजान युवक को बेच डाला। उस शख्स ने महिला से शादी कर ली। वो भी महिला पर अत्याचार करने लगा। उसे दूसरे मर्दों संग सोने पर मजबूर करने लगा। इस तरह महिला कि जिन्दगी ने घिनौना रूप ले लिया।
यह मामला मामला टीकमगढ़ से सामने आया है। यहाँ छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि रिश्ते में चाचा लगने शख्स ने उसे शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था और शादी के बाद उसका पति धंधा करवाता था। बलरामपुर जिले की रहने वाली महिला ने पति राजेश घोष पर आरोप लगाया है कि वह उससे न केवल वेश्यावृत्ति कराता है, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करता है। इससे तंग आकर उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति उससे वेश्यावृत्ति करवाता है। उससे मिले सारे पैसे वह न केवल छीन लेता है, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करता है। इस घटना में आरोप है कि पीड़िता पिछले दो दिन से अपनी शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी। लेकिन बुधवार को महिला जिद पर अड़ गई।
चाचा ने किया था सौदा :
इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मामूली धाराओं में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि चाचा रामजनक ने विजय घोष के जरिए राजेश घोष को डेढ़ लाख में बेच दिया था। विजय घोष खैराई के रहने वाला है। वह विजय घोष के साथ उसके गांव में रहने लगी थी। कुछ दिन तो सब ठीक चला। इसके बाद वह उससे गांव में धंधा करवाने लगा। इसके बाद वह उसे लेकर इंदौर और ग्वालियर भी ले गया। जहां उससे वो यही काम करवाता था। लगातार महिला को प्रताड़ित करता रहता था। वहीँ पीड़िता का कहना है कि इस धंधे से मिलने वाला सारा पैसा पति छीन लेता था और बेरहमी से मारपीट भी करता है। इधर, थाना प्रभारी उपेंद्र छारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।



