हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला मुस्लिम युवक, मामले में हुआ हैरानजनक खुलासा फिर….।

इंदौर (म.प्र.) : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो कि चौंकाने वाला है। यहां एक मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। इस मामले में बताया जा रहा है कि युवक अपना नाम बदलकर एक होटल के कमरे में रुका हुआ था। जहां से कई आपत्तिजनक चीजें और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। यह मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। यह मामला लव जिहाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

फहीम ने अपना नाम बताया राहुल :

दरअसल, यह पूरी घटना इंदौर स्थित होटल गोल्डन स्काई की बताई जा रही है। यहां देर रात एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की के साथ पकड़ा है। मामले में बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने होटल में अपना नाम बदलकर कमरा बुक किया था, ताकि किसी को शक न हो। जबकि आरोपी का नाम फहीम है, लेकिन पहचान छिपाने के लिए उसने अपना ‘फर्जी’ नाम राहुल बताया है। जिसके कारण बवाल मच गया।

कमरे में मिला आपत्तिजनक सामान :

इस मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी ने उन्हें होटल में चल रही संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर जब वे वहां पहुंचे तो पाया कि फहीम नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने आरोपी की पिटाई कर दी और फिर पुलिस को लव जिहाद की सूचना देकर आरोपी फहीम को पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस अब इस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कह रही है। इस घटना से काफी बवाल मचा हुआ है।

लड़कियों को बनाता था निशाना :

हिन्दू कार्यकर्ताओं ने बताया कि होटल के कमरे में उन्हें कई संदिग्ध वस्तुएं दिखी थीं। आरोपी की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई है। फहीम की असलियत जानने के लिए सबसे पहले उसके पर्स और मोबाइल की तलाशी ली गई, जिससे उसकी असली पहचान सामने आई। आरोपी के मोबाइल से एमडी ड्रग, हथियार, 12 से ज्यादा लड़कियों के अश्लील फोटो और 30 से ज्यादा लड़कियों से चैटिंग मिली है। आरोपी के साथ मिली लड़की से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि लड़की फहीम के साथ भोपाल से इंदौर पार्टी करने आई थी। वहीँ यह घटना सामने आने के बाद हिन्दू कार्यकर्ता आक्रोशित दिखे।

मोबाइल से मिले लव जिहाद के वीडियो :

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चिकित्सक नगर स्थित होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को पकड़ा। वह एक हिंदू लड़की के साथ रुका हुआ था। कार्यकर्ताओं के अनुसार जब वे होटल में पहुंचे तो दोनों शराब पी रहे थे। लड़के से जब नाम पूछा तो उसने अपना नाम राहुल जायसवाल बताया। सख्ती से पूछताछ की तो वास्तविक नाम फहीम अली निवासी भोपाल बताया। वह अपने साथ भोपाल निवासी हिंदू लड़की को लेकर आया था। लड़के के मोबाइल में ड्रग्स के वीडियो और ड्रग्स तोलने के तराजू सहित कई वीडियो मिले है। साथ ही वॉट्सएप चैटिंग पर पिस्टल बेचने की भी चैटिंग मिली है। होटल के रूम में शराब और बीयर की बोतल, सिगरेट आदि नशे का सामान उपलब्ध था।

कई लड़कियों के साथ मिली चैटिंग :

वॉट्सएप में 30 से 40 लड़कियों से चैटिंग मिली, जिनको यह लव जिहाद में फंसाने की बात कर रहा है। हिंदू लड़कियों से चैटिंग में अश्लील बातें कर रहा है। फोटो में एमडी ड्रग्स के केस के बारे में जमानत के पेपर भी मिले हैं। उसे थाना लसूडिया के सुपुर्द किया गया है। थाना लसूडिया में गिरफ्तार कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। वहीँ अब उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।