लव जिहाद : शाहबाज के प्यार में आरती से बन गई परवीन, महंगी पड़ी फेसबुकिया आशिकी, बर्बाद हुई जिन्दगी।

बेगूसराय (बिहार) : अपनी भौतिक स्थिति छोड़कर आभासी दुनियां जी रही लड़कियों के लिये यह बहुत बड़ा सबक है, जिसे आप जानते तक नहीं, उससे प्यार करना कितना महंगा पड़ सकता है , वो इस खबर से स्पष्ट होता है। मामला है बिहार के बेगूसराय जिले का जहाँ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की रहने वाली आरती नाम की एक युवती को बिहार के मोहम्मद शाहबाज से फेसबुक पर प्यार हो गया था। प्यार में अंधी होकर आरती अपना घर छोड़कर बिहार आ गई। उसने अपना नाम बदलकर आरुषि परवीन रख लिया था। वहीँ फिर शाहबाज ने उससे जबरन धर्म परिवर्तन कराया और लगातार मारपीट भी की। अब इस मामले में आरती ने पुलिस से मदद मांगी है।

2018 में झांसा देकर शाहबाज ने आरती को बेगूसराय बुलाया :

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, आरती मध्य प्रदेश की रहने वाली है। मोहम्मद शाहबाज बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के जागीर मोहल्ला का रहने वाला है। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और उसने उसके साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ा लिया। साल 2018 में शाहबाज ने आरती को शादी का झांसा देकर बेगूसराय बुलाया। आरती प्यार में पागल थी इसलिये बिना सोचे समझे वह बेगूसराय पहुंच गई। शाहबाज ने उसे गलत जानकारी दी। उसने स्थानीय कर्पूरी स्थान में जाकर आरती से शादी कर ली। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद शाहबाज का असली रंग सामने आने लगा। उसने आरती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

मोबाइल से हटा दीं हिंदू देवी-देवाओं की तस्वीरें :

आरती ने बताया कि उसने सोने-चांदी की दुकान में मजदूरी करके लगभग 1 लाख रुपये कमाए थे। यह पैसा उसने शाहबाज को दे दिया था। इसके बाद शाहबाज ने आरती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने आरती के मोबाईल से हिंदू देवी-देवताओं की फोटो भी हटा दी थी। वहीँ आरती ने आरोप लगाया है कि शाहबाज ने उस पर गोमांस खाने का भी दबाव बनाया। जब आरती ने मना किया तो शाहबाज ने उसके साथ मारपीट की। आरती ने हार मानकर बेगूसराय के SP से न्याय की गुहार लगाई है। उसने नगर थाने और महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही :

आरती अब शाहबाज के साथ नहीं रहना चाहती है। वह अपने घर मध्य प्रदेश वापस जाना चाहती है। आरती को बालिका गृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरती के परिवार वालों से भी बात की जा रही है। वहीँ इस घटना ने आरती की जिन्दगी बर्बाद कर दी है।