बिलासपुर : कल देशभर में मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया है, ऐसे में कुछ मुस्लिमों युवकों ने विवादस्पद हरकत कर दी है। मामला है छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार को मुहर्रम जूलूस को लेकर जमकर बवाल कटा है। यहाँ जुलूस के दौरान शेर डांस कर रहे युवक तारबाहर स्थित मां शारदा मंदिर की छत पर चढ़कर नाचने लगे। जिसके बाद मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो अपने मोबाईल पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। इस घटना से आहत होकर हिन्दू संगठनों ने पुलिस स्टेशन का घेराव कर विरोध जताया। उन्होंने पुलिस से इस मामले में जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, शहर में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए थे। जब जुलूस तारबाहर पहुंचा तो वहां शेर नाच में शामिल कुछ युवक माता के मंदिर की छत पर चढ़ गए और नाचने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हिंदू संगठनों ने इसे देवी-देवताओं का अपमान और धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने की बात कहते हुए थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर युवकों की तलाश में जुट गई है। वहीँ इस घटना से लोगों ने आक्रोश जताया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध :
इसके अलावा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर Sohail_Khan__786_92_pvt अकाउंट पर शेयर की गई फोटो को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। इंस्टा स्टोरी पर हिंदू नेता की फोटो को लेकर भद्दी और अपमानजनक बातें लिखी गई। साथ ही धमकी देते हुए कट का निशान लगाया गया। हिंदू संगठन ने दोनों मामले में पुलिस से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वहीँ जब युवक कि इन्स्टाग्राम प्रोफाइल चेक की गई तो कुछ आपत्तिजनक अन्य फोटो भी मिले है।



