16 साल की नाबालिग का निकाह करवाया जा रहा था उम्रदराज व्यक्ति से, मामले में दूल्हा सुहैल और उसका अब्बू गिरफ्तार।

मुर्शिदाबाद (प.बंगाल) : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की की शादी 34 साल के स्कूल टीचर से कराई जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही एक स्वंयसेवी संगठन ने पुलिस की मदद से यह शादी रुकवा दी है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही की है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, यह पूरा मामला मुर्शिदाबाद के सागरपाड़ा थाना क्षेत्र के चर्कमारी गांव का है। यहां एक महिला स्वंयसेवी को सूचना मिली थी, संगठन ने आनन फानन में मौके पर पहुंची और शादी को रुकवा दिया।

मामले की पूछताछ में पता चला है की लड़की उम्र महज 16 साल है और दूल्हे की उम्र 34 साल है। पीड़ित बच्ची 9वीं क्लास में पढ़ती है, जबकि दूल्हा स्कूल में टीचर के पद पर तैनात है। फिलहाल पुलिस ने छापा मारकर शादी को रोक दिया है। जिसके बाद अब पुलिस ने मौके से दूल्हा सुहैल शेख और उसके पिता अबु हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में लड़की के पिता को भी गिरफ्तार किये जाने कि जानकारी मिली है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार (8 जुलाई) को अदालत में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक स्वयंसेवी संगठन की लिखित शिकायत के बाद सागरपाड़ा थाना की टीम ने गांव में कार्यवाही की है। शादी में पुलिस के पहुंचते ही दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के लोग घबरा गए थे। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि शुरुआत में दोनों पक्षों ने लड़की के नाबालिग होने से इन्कार किया, लेकिन बाद में पूछताछ में गलती स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की डोमकल की रहने वाली है और उसे सुरक्षित बचा लिया गया है। साथ ही, दूल्हा सुहैल बिहार के एक सरकारी स्कूल में टीचर है। उसे सितंबर 2024 में नौकरी मिली थी।

टीचर की नौकरी लगने के कुछ समय बाद उसकी मुलाकात लड़की से हुई और दोनों में संबंध बन गए। इसके बाद दोनों परिवारों ने शादी तय कर दी थी। पुलिस और प्रशासन ने नाबालिग से शादी की इस कोशिश पर गहरी चिंता जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।