अनिल की पत्नी, साली और 5 साल की बेटी संग सलमान ने किया घिनौना काम, सामने आया ये मामला….।

लखनऊ (उ.प्र.) : लखनऊ निवासी अनिल कश्यप ने अपनी पत्नी, साली और पांच साल की बेटी के जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है। अनिल ने बहला-फुसलाकर भगाए जाने का यह आरोप सीतापुर निवासी सलमान शेख पर लगाया है। अनिल ने बताया कि सरोज घर पर उसकी पत्नी और बेटी की देखभाल के लिए आई थी। इसी दौरान उसका प्रेमी सलमान शेख भी मिलने आने लगा था और उसने दोनों महिलाओं को इस्लाम अपनाने के लिए मानसिक रूप से प्रभावित किया था।

यह मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता अनिल कश्यप का दावा है कि सीतापुर निवासी सलमान शेख नामक युवक उनकी पत्नी प्रीति कश्यप, साली सरोज और बेटी कनिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। वहीँ शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में अनिल ने अपनी शिकायत में बताया है कि सरोज उनकी पत्नी और बेटी की देखभाल के लिए घर आई थी। ऐसे में सरोज का बॉयफ्रेंड सलमान शेख अक्सर उससे मिलने आता था। इसी दौरान सलमान ने पत्नी और साली का ब्रेनवॉश कर उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए उकसाया और कई तरह के लालच दिए। अनिल ने अपनी पत्नी, साली और बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। जिसको लेकर वह काफी चिंतित है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अनिल की शिकायत पर मड़ियांव थाने में सलमान शेख के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी सलमान शेख के साथ-साथ प्रीति कश्यप, सरोज और पांच साल की बेटी कनिका की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि अनिल कश्यप की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।