फतेहपुर (उ.प्र.) : देशभर से महिलाओं के संगीन अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे पुरुष वर्ग में काफी खौफ बन गया है। कभी नीले ड्रम तो कभी खाई से पतियों का शव मिल रहा है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पत्नी ने अपने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की है। हालांकि, समय रहते इलाज मिलने से पति की जान बच गई। यह घटना राधानगर थाना क्षेत्र की है। ऐसे मामले लगातार सामने आये है।
जानकारी के अनुसार, रितिक यादव और सुशीला यादव की शादी दो साल पहले हुई थी। दोनों राधानगर पावर हाउस के पास किराए के मकान में रहते थे। रितिक कानपुर में लोडर चालक का काम करता है। सुशीला के आग्रह पर रितिक उसे कानपुर ले जाकर रहने लगा। 16 जुलाई को रितिक जब अचानक घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी सुशीला को किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद रितिक बिना कुछ कहे सुशीला को लेकर 17 जुलाई को वापस फ़तेहपुर आ गया। वह खौफनाक अंजाम से घबरा गया था।
पानी पीने से बिगड़ी तबीयत :
18 जुलाई को जब रितिक ने पानी मांगा, तो सुशीला ने गुस्से में पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे दे दिया। पानी पीने के बाद रितिक की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने तुरंत रितिक की मां रजनी यादव को इसकी सूचना दी। रजनी यादव मौके पर पहुंचीं और अपने बेटे को निजी अस्पताल ले गईं, जहां समय पर इलाज मिलने से रितिक की जान बच गई। इस घटना के बाद पीड़ित घबराया हुआ है। वहीँ फिर घटना के बाद से आरोपी पत्नी सुशीला फरार है। रितिक की मां रजनी यादव ने राधानगर थाना प्रभारी को शिकायत दी है। हालांकि, शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक न तो मुकद्दमा दर्ज किया है और न ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
जब इस मामले पर राधानगर थाना प्रभारी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच-पड़ताल चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना संभव नहीं होगा। पुलिस इस मामले पर बयानबाजी से बचती नजर आ रही है। वहीँ आवश्यक जांच पड़ताल के बाद ही कुछ मामला सामने आयेगा।



