बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। जिसके बाद काफी बवाल मच गया है। इस मामले में सामने आया है कि गीतांजलि सिटी फेज-2 में अवैध रूप से संचालित कथित चर्च में लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराये जाने का आरोप लगा है। इस मामले में स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने सरकारी महिला टीचर और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण करने वालों में शिक्षिका अरुंधति साहू और बेटे साकेत साहू पर FIR दर्ज कर लिया गया है। सरकंडा थाना पुलिस ने धारा 299 BNS के तहत किया केस दर्ज हुआ है। पड़ोसी सूरज ताम्रकार ने धर्मांतरण की लिखित शिकायत की थी। घर पर ही प्रार्थनासभा के आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का शिक्षिका पर आरोप है।
इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, जहां गीतांजलि सिटी फेज-2 में एक कथित अवैध चर्च में प्रार्थना सभा की आड़ में 20 से 25 महिलाओं और बुजुर्गों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस मामले में स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया है, जिसकी पुलिस को शिकायत की गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला टीचर अरुंधति साहू और उनके बेटे साकेत साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राज्यभर में ऐसे ही अवैध धर्मान्तरण के मामले लगातार सामने आ रहे है, जो कि डेमोग्राफी के लिये चिंताजनक है।



