अनस खान ने आठ बदमाशों से साथ मिलकर युवक की निर्मम हत्या की, सोशल मीडिया पर लिखा ‘बदला पूरा हुआ’, सामने आया ये मामला….।

जयपुर (राजस्थान) : राजस्थान की राजधानी में एक खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है, यहाँ बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां पालड़ी मीणा में तीन बाइक पर सवार होकर आए 8 बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है। बदमाशों ने युवक पर चाकू से 14 बार हमला किया है। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘बदला हुआ पूरा’। आरोपी की पहचान भट्ट निवासी अनस खान उर्फ शूटर के रूप में हुई है, जबकि मृतक पालड़ी मीणा कच्ची बस्ती निवासी विपिन नायक है।

घर से बुलाकर घटना को दिया अंजाम :

दरअसल, जामडोली थाना क्षेत्र में देर रात चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना में मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते अनस नामक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपिन नायक की हत्या की है। अनस खान उर्फ शूटर अपने साथियों के साथ मृतक विपिन के घर के बाहर पहुंचा था। यहीं पर पालड़ी मीणा कच्ची बस्ती में उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी अनस ने विपिन को आवाज देकर अंधेरी गली में बुलाया। यहां विपिन के आते ही अनस ने उस पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिये। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। मृतक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा – ‘बदला पूरा हुआ’

वहीं हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की और लिखा, ‘अब बदला पूरा हुआ’। हालांकि बाद में आरोपी ने अपनी पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद तीन बाइक पर सवार होकर 8 बदमाश पहुंचे थे। वहीं चाकूबाजी की घटना के बाद गंभीर अवस्था में विपिन नायक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। वहीँ इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।