नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसके तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इस हैरानजनक मामले ने लोगों को सकते में डाल दिया है। आरोप है कि दिल्ली में एक महिला ने अपने मोहम्मद शाहिद नामक पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने इसी हत्या के मामले में अब महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पति-पत्नी बरेली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले तो पति की हत्या की फिर जांच टीम को गुमराह करने के लिए एक झूठी कहानी सुनाई। मगर जांच-पड़ताल में जब पुलिस को शक हुआ और महिला से सख्ती से पूछताछ हुई तो सच सबके सामने आ गया। जिसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला ने बताया है कि उसका पति उसे शारीरिक रूप से संतुष्ट नहीं कर पाता था इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महिला का नाम फरजाना बताया गया है।
महिला पति को लेकर पहुंची थी खुद अस्पताल :
20 जुलाई की शाम तकरीबन 4:15 मिनट पर बाहरी दिल्ली के निहाल विहार थाने में हॉस्पिटल से पुलिस के पास फोन गया।कॉलर ने पुलिस को बताया कि एक महिला अपने पति के साथ आई है। उसके पति के शरीर पर चाकू के मारने के निशान हैं। साथ ही महिला के पति की मौत हो चुकी है। इस कॉल के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम फौरन अस्पताल पहुंची। अस्पताल में पुलिस को महिला मिली और उसने टीम को बताया कि उसके पति ने खुद को चाकू मार कर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू की।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने कहानी पलट दी :
मगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पुलिस को पता चला कि जो चाकू के निशान थे, वे खुद से मारने पर नहीं आ सकते थे। जिस तरीके से चाकुओं के चोट के निशान थे, इससे साफ हुआ कि युवक को चाकू सामने से मारा गया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कत्ल की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और जांच शुरू की। पुलिस ने जब शाहिद की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की और उसके मोबाईल फोन की जांच की तो पूरा सच सामने आ गया।
महिला ने इंटरनेट पर किस चीज की जानकारी हासिल की थी?
पुलिस ने जब शाहिद की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की और उसके मोबाईल फोन की जांच की तो सारा सच सामने आ गया। सर्च हिस्ट्री से पुलिस को पता चला कि महिला ने इस बात की जानकारी हासिल की थी कि किस तरीके से चैट को डिलीट किया जा सकता है। साथ ही सल्फास का इस्तेमाल कैसे किया जाता है और इसका प्रभाव कितना घातक हो सकता है। इन सबूतों के आधार पर जब पुलिस ने दोबारा पूछताछ की तो महिला ने कबूल किया कि दरअसल उसका पति उसे शारीरिक रूप से संतुष्ट नहीं कर पाता था। इसी कारण उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची।
पति नहीं करता था संतुष्ट तो कर दी हत्या :
जानकारी के मुताबिक महिला ने सारी जानकारी जुटाने के बाद मौका देखकर उसके छाती पर तीन बार चाकू मारा, फिर खुद अस्पताल ले गई और खुदकुशी की झूठी कहानी सुनाई। पुलिस अब ये पता लगा रही कि आरोपी महिला किस शख्स के साथ चैट कर रही थी जिसके लिए उसने चैट कैसे डिलीट करते हैं, सर्च किया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर सही उद्देश्य तलाशने में जुट गई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू ही बरामद कर लिया है। महिला ने बताया कि उसने सारी जानकारी जुटाने के बाद मौका देखकर पति की छाती पर तीन बार चाकू से हमला किया। और हत्या को अंजाम देने के बाद उसने खुद पति को अस्पताल पहुंचाया और खुदकुशी की झूठी कहानी गढ़ दी।



