खारुन नदी के तेज बहाव में दो छात्र बहे, एक का शव बरामद हुआ और दूसरे का कोई पता नहीं।

दुर्ग : बारिश के मौसम में नदी नाले उफान पर है, ऐसे में दुर्घटनायें होने का भय लगातार बना हुआ है, ऐसे ही अमलेश्वर थाना क्षेत्र के जमराव में खारुन नदी में 2 स्कूली छात्र तेज पानी के बहाव में बह गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। जमराव के खारुन नदी के किनारे रायपुर समता कॉलोनी से मोटर साइकिल में 10 वीं कक्षा के 6 स्कूली छात्र पिकनिक मानने गए हुए थे। जहां दो दोस्त नहाने के लिए नदी में उतरे और पानी के तेज बहाव में बह गए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और मामले कि जानकारी पुलिस को दी गई। छात्रों के बहने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया।

इधर एसडीआरएफ की टीम ने एक छात्र यशवंत हरपाल के शव को बरामद कर लिया है। वही दूसरे छात्र आशीष सरोज की खोजबीन की जा रही है। दुर्ग पुलिस ने बतााया कि एसडीआरएफ की टीम ने रात होने की वजह से रेस्क्यू अभियान को रोक दिया गया था। गुरुवार सुबह से पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दूसरे छात्र की तलाश की बात सामने आई है। वही इस मामले में अमलेश्वर पुलिस ने एक छात्र के शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्यवाही की जा रही है। दूसरे छात्रों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।