तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज, हो सकती है ये कार्यवाही….।

रायपुर : तोमर बधुओं पर कार्यवाही के बाद वो फरार चल रहे है। सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है। वहीँ अब पुलिस के पास उसकी गिरफ्तारी का रास्ता खुल गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा है। रोहित तोमर पिछले डेढ़ महीने से फरार है और रायपुर के तेलीबांधा एवं पुरानी बस्ती थाना सहित जिले के अन्य थानों में 14 मामले दर्ज हुये हैं। अकेले तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थानों में करीब सात मुकद्दमे चल रहे हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, जमीन कब्जा और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार फरार हो गया। उसके खिलाफ गैंग गतिविधियों में शामिल होने और आपराधिक गिरोह को संचालित करने के आरोप भी जांच के घेरे में हैं। कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर वीरेंद्र और रोहित को फरार घोषित करते हुए उद्घोषणा जारी की है। दोनों को 18 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होने कहा है। अगर वे इस बार भी उपस्थित नहीं हुए तो पुलिस को कोर्ट के आदेशानुसार कुर्की की कार्यवाही करनी होगी। इस तरह से अब उन पर बड़ी मुसीबत पड़ने वाली है।

पत्नी की हुई थी गिरफ्तारी :

रोहित सिंह तोमर की पत्नी पहले से ही जेल में बंद है। भावना शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की संचालक थी। वह कंपनी के नाम से जमीन की खरीदी-बिक्री करती थी। उस पर आरोप है कि उसने तीन लाख रुपये की उधारी देकर जगुआर कार गिरवी रखी थी। पीड़ित से पांच लाख वसूलने के बावजूद 10 लाख की मांग करती रही है।