दामाद की हरकतों से परेशान होकर सास ने करवा दी हत्या, अंधे हत्याकांड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा।

बिलासपुर : हिर्री माइंस के पास ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। यहाँ एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसके कारण क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ था। इस मामले में अब पता चला है कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि सास ने की है। जानकारी में सामने आया है कि सास अपने दामाद की हरकतों से परेशान थी। इसलिए उसने दो सुपारी किलर्स को बुलाया था और उसे एक लाख रुपये की उन्हें सुपारी दी गई थी और दामाद को मौत के घटा उतरवा दिया। फिलहाल, आरोपी सास सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब आगे की जांच और कार्यवाही जारी है।

पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए 100 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तब जाकर ये हत्याकांड की गुत्थी सुलझ पाई। यह मामला सिरगिट्टी थानाक्षेत्र का है। यहां कालिका नगर तिफरा में एक लाश मिली थी, इसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। जांच शुरू हुई तो पता लगा कि लाश 24 साल के साहिल कुमार पाटले की है। जो कि जांजगीर चाम्पा जिले के बालौदा थानाक्षेत्र स्थित मोहनपुर का रहने वाला था। पुलिस की मानें तो यह ब्लाइंड मर्डर था। हत्यारों का सुराग नहीं लग रहा था। पुलिस CCTV और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची।

शराब पीकर पत्नी को पीटता था :

एसपी ने इस अँधेरे हत्याकांड के रहस्य को हल करने के लिए एक अनुभवी टीम को लगाया था। टीम को लीड करने वाले एसपी रजनेश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शराब पीने का आदि था और नशे में अपनी पत्नी वर्षा की पिटाई किया करता था। पिटाई से नाराज और दुखी वर्षा हर बार अपनी मां सरोजनी खूंटे को पति की हरकतों के बारे में बताती थी। बार-बार की पिटाई से तंग सास ने एक लाख रुपये में दामाद की हत्या की सुपारी दे डाली। उसको मौत के घाट उतरवा दिया। सरोजनी ने अपने दूसरे दामाद राजाबाबू और उसके दोस्त को हत्या करने के लिए 1 लाख रु में राजी किया। जिसमें आरोपियों को 8 हजार रुपए एडवांस भी दिया गया था।

ऐसे सुलझी ये मर्डर मिस्ट्री :

हत्या के लिए 8000 रुपए एडवांस में दे दिए थे। इसके बाद सुपारी किलर्स ने हत्या को अंजाम दिया। जांच टीम ने अंधे हत्याकांड के रहस्य को हल करने के लिए अपने मुखबिरों को भी सक्रिय किया और 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जांच टीम को क्लू मिला तो उसने कुछ को पकड़ा। फिर उनसे सख्ती की तो पूरी कहानी सामने आ गई पुलिस ने इस मामले में विधवा वर्षा खुंटे (20) और उसकी मां यानी मृतक की सास सरोजनी खुंटे (38) समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपियो में सरोजनी खुंटे (सास), वर्षा खुंटे (पत्नी), राजाबाबू खुंटे (साढू), और विकास आदिले (मित्र) शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, पत्थर और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस तरह यह हत्याकांड का मामला खुला है।