गे एप के जरिये डॉक्टर ने उठाया हैरानजनक कदम और पड़ गया भारी मुसीबत में।

वाराणसी (उ.प्र.) : आज के ज़माने में किसी के ऊपर कोई भरोसा नहीं है, वहीँ ऑनलाईन संपर्क पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। साथ ही आजकल ठगों ने भी ऐसे ही कई भावना में बह जाने वालों का फायदा उठाने में भी देर नहीं करते। ऐसे ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 57 साल के डॉक्टर की दोस्ती गे ऐप के जरिए विकास नाम के युवक से हुई। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि 20 जुलाई के दिन वह वाराणसी के एक होटल में ठहरे हुए थे। मगर उस दिन उनके साथ जो इस कमरे में होने वाला था, उसका उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। इस घटना ने उनकी जिन्दगी में तूफान ला दिया।

मामला है 20 जुलाई के दिन होटल रूम में डॉक्टर ने गे ऐप के जरिए विकास नाम के शख्स के साथ चैट की। दोनों के बीच रोमांटिक चैट होती गई और फिर विकास भी होटल रूम में आने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद डॉक्टर ने होटल के स्टाफ से कह दिया कि विकास नाम का शख्स होटल में जैसे ही आए, वह उन्हें फौरन उनके रूम में भेज दें। इस दौरान डॉक्टर ने विकास से कहा कि वह कुछ बियर भी अपने साथ ले आए। इधर विकास कंडोम लेकर आ गया।

वाराणसी के डॉक्टर के मुताबिक, विकास होटल रूम में आ गया था, वह अपने साथ बियर, कंडोम और तेल लेकर आया। दोनों ने पहले बियर पी और उसके बाद डॉक्टर समझने लगा कि विकास भी तैयार है। इस दौरान डॉक्टर ने खुद ही अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। वह संबंध बनाने के लिए तैयार हो गया, क्यूंकि उसे लगा था कि विकास भी अब इसके लिए तैयार है। तभी विकास ने कहा कि इस उम्र में ये सब करना सही नहीं है। अचानक विकास ने डॉक्टर के न्यूड फोटो क्लिक कर लिए।विकास ने बोला कि ये शिव जी कि नगरी है। यहां ये सब मत करो। इस दौरान विकास ने डॉक्टर को थप्पड़ भी मारने शुरू कर दिए। ये देख डॉक्टर सन्न रह गया उसे कुछ समझ में नहीं आया।

फिर विकास ने गन्दा खेल कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, विकास ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उसे पैसे नहीं दिए तो वह उसकी न्यूड तस्वीर उसके परिजनों को भेज देगा। इस दौरान विकास ने डॉक्टर के कपड़े भी फाड़ डाले और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बता दें कि इस मामले में विकास ने डॉक्टर को जबरदस्त ब्लैक मेल किया और उससे 8 लाख रुपये ले लिए। इस घटना के बाद डॉक्टर काफी परेशान है। डॉक्टर का कहना है कि अब विकास उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहा है। अब डॉक्टर ने पुलिस को पूरा मामला बताया है और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। गे ऐप के चक्कर में डॉक्टर बुरी तरह से फंस गया है।

जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर एसीपी चेतगंज डॉक्टर ईशान सोनी ने बताया, डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर का कहना है कि उसे ब्लैक मेल करके 8 लाख रुपये भी लिए गए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है और साथ ही कार्यवाही भी जारी है। इस घटना से डॉक्टर सकते में है और काफी परेशान है।