घर में जुये का खेल, सुशील थरानी, रवि वाधवानी  सहित 11 गिरफ्त में।

बलौदाबाजार : क्षेत्र में लगातार जुये और सट्टे से जुड़े लोग पकडे जा रहे है, अब पुलिस ने एक घर में छापामार के जुआरियों को पकड़ा है। मामला है छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पुलिस ने जुआ पर बड़ी कार्यवाही की है। यहाँ एक घर में जुआ खेलते हुये 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यहाँ पुलिस के छापे से जुआरियों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने लगभग 50 हजार रुपए नगद के साथ 9 मोबाईल जब्त किया है। यह पूरा मामला भाटापारा शहर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक घर में जुआरियों का फड़ सजा हुआ है, इसी दौरान अचनाक पुलिस ने घर पर छापा मार दिया। इस मामले में भाटापारा शहर और ग्रामीण थाना पुलिस ने यह संयुक्त कार्यवाही की है। यहाँ मौके से 11 आरोपी दबोचे गए है। आरोपियों के पास से 49,970 नगद, 9 नग मोबाइल और 52 पत्ती ताश बरामद किया गया है। सभी सामान की कीमत 1,07,470 रुपए है।

आरोपी जुआरियों के नाम :

1. सुशील थरानी उम्र 48 साल निवासी आदर्श नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर।
2. मोहित शोभवानी उम्र 21 साल निवासी बजरंग वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर।
3. अमन दवानी उम्र 26 साल निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर।
4. दीपक उर्फ दीपू शोभवानी उम्र 28 वर्ष निवासी आदर्श नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर।
5. राजा ठाकुर उर्फ योगेश उम्र 28 वर्ष निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर।
6. इंदर शोभवानी उम्र 27 वर्ष निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर।
7. रवि वाधवानी उम्र 32 वर्ष निवासी आदर्श नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर।
8. धनराज हबलानी उम्र 52 वर्ष निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर।
9. सौरभ तलरेजा उम्र 27 वर्ष निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर।
10. अनिल दवानी उम्र 56 वर्ष निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर।
11. जितेंद्र देवांगन उम्र 50 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर।

उपरोक्त आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 4,5,6 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। पुलिस ने इस मामले में बताया है कि ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।