त्यौहार के पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : त्यौहार आते ही बाज़ार में नकली और सस्ती मिठाइयाँ बिकना शुरू हो जाती है, जो आम आदमी की सेहत के लिये हानिकारक होती है। ऐसे में त्यौहारों से पहले मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए खाद्य विभाग कार्यवाही की मनोदशा में है। इसी कड़ी में आज शंकर नगर स्थित प्रसिद्ध हल्दीराम रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दबिश दी है। इस कार्यवाही के दौरान टीम ने मिठाइयों के नमूने जब्त किये हैं। इससे पहले भी खाद्य विभाग की टीम ने तेलीबांधा क्षेत्र स्थित स्वीट हट एंड बेकर्स दुकान में छापा मारा था।

वहां भी खाने-पीने की सामग्री के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य विभाग की यह कार्यवाही ‘बने खाबो-बने रहिबो’ विशेष जांच अभियान के तहत की गई है, जो अभी लगातार चलेगी। यह टीम अलग-अलग जगह दबिश देकर सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। ऐसे में सभी होटल और मिठाई विक्रेताओं के लिये सावधान होने की चेतावनी है। इसके अलावा विशेष जांच अभियान के तहत रायपुर के तेलीबांधा स्थित स्वीट हट एंड बेकर्स दुकान पर भी छापा मारा गया है। इस दौरान अधिकारियों ने खाने-पीने की सामग्री के सैंपल जब्त किए हैं। यहाँ के सैंपलों को भी जांच के लिए भेजा गया है, जिसके आधार पर आगे कार्यवाही की जायेगी।