मंदिर में मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश, सामने आया ये मामला….।

कवर्धा : हिन्दू मंदिरों में भगवान की मूर्तियों के साथ नुकसान पहुँचाने वाले मामले आते रहते है, वहीँ इन पर कोई रोकथाम नहीं है, जिसके कारण कई बार ये बड़े बवाल का रूप लेते है। ऐसे ही कबीरधाम जिले में फिर एक बार धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला समाने आया है। यहाँ हरमो गांव स्थित सारंगढ़ शिव मंदिर में गुरुवार को अज्ञात लोगों ने मूर्ति को खंडित कर दिया है। इसके बाद से गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है।

इस घटना में सामने आया है कि मंदिर में असमाजिक तत्वों ने शिवलिंग को स्थापित जगह से अलग कर दिया और शिव प्रतिमा को कुंड में फेंक दिया है, इसके साथ ही शेषनाग की मूर्ति मंदिर परिसर से दूर एक पेड़ के नीचे मिली है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मूर्तियों को खंडित करने की जानबूझकर कोशिश की गई है। जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

अगले दिन सुबह जब गांव के लोग पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर में मूर्ति की स्थिति देखी और तुरंत गांव में ये खबर फैल गई। देखते ही देखते पूरा गांव मंदिर में एकत्रित हो गया। स्थानीय भाजपा और कांग्रेस के नेता भी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीँ स्थानीय लोगों ने काफी आक्रोश जताया है। वहीँ घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने गंगाजल से शुद्धिकरण कर मूर्तियों को एक स्थान पर एकत्र किया है. समिति ने बताया कि सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा के साथ मूर्तियों की पुनः स्थापना की जायेगी।

प्रतिक्रिया और आरोप-प्रत्यारोप :

मंदिर गांव से दूर है, असामाजिक तत्वों की आवाजाही रहती है। संभवतः नशे की हालत में किसी ने यह कृत्य किया है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। : ईश्वरी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष

भाजपा सरकार हिन्दू धर्म का ठेकेदार बनती है, लेकिन उनके कार्यकाल में लगातार मंदिरों में तोड़फोड़ हो रही है। सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल है। – अशोक सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष

जब तक मूर्तियों की पुनः स्थापना नहीं हो जाती, तब तक मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जाए। : रजउ राम साहू, मेला समिति अध्यक्ष

वहीँ  डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने कहा है कि, मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपी की पहचान की जा रही है, और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।