तखतपुर : गौमांस तस्करी को लेकर पहले गौसेवक आक्रोशित है तो वहीँ घर – घर गौवंश काटने कि जानकारी बाहर आने से हिन्दुओं में काफी आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। यहाँ कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौ मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों युवक तखतपुर के मिशन कंपाउंड के पास अपने घर में गाय मांस काट रहे थे, जिसे हिंदू संगठन ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। आरोपी साहुल मसीह और संजय खेश को गाय का मांस काटते पकड़ा गया है। यहाँ त्यौहार के दिन ही गौ वंश काटने के मामले को लेकर हिंदू संगठन में है खासा आक्रोश है। इसके साथ ही थाने में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि पूर्व में भी वर्ष 2012 में आरोपी साहुल मसीह गौ वंश काटते गिरफ्तार हुआ था। इस मामले में उसे 18 महीने की सजा हुई थी। उसने फिर भी ये काम जारी रखा , जिसे अब फिर से रंगेहाथ पकड़ा गया है।



