प्रेम विवाह के 9 दिन बाद ही पति को लगाया था ठिकाने, बेवफाई की ये कहानी सिहरा देगी, मामले में हुआ हैरान करने वाला खुलासा।

औरैया (उ.प्र.) : जिले के चर्चित दिलीप यादव हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी प्रगति यादव सहित 6 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की है। इस मामले का एक आरोपी जमानत पर बाहर था। वहीँ गैंगस्टर का मामला लगाने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला है 19 मार्च का वह दिन औरैया पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था जब शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति काफी गंभीर हालत में एक गेहूं के खेत में पड़ा हुआ है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो युवक की पहचान दिबियापुर के दिलीप यादव के रूप में हुई। दिलीप अपने भाइयों के साथ मिलकर एस एस क्रेन सर्विस सेंटर चलाता था। तत्काल पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी और दिलीप को सीएचसी बिधूना लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सैफई मेडिकल के लिए रेफर किया। फिर वहीं 21 मार्च को उसकी मौत हो गई।

किसे पता था कि बेवफा थी नवविवाहिता पत्नी प्रगति :

दिलीप की हत्या के कारणों का पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजीत आर शंकर ने मामले के खुलासे के लिए sog सर्विलांस की टीमें लगाईं गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो एक बाइक सवार कुछ लोग दिलीप को उस समय अपने साथ ले गए जब दिलीप कन्नौज जिले के उमर्दा से अपना हाइड्रा का काम खत्म करके अपने घर दिबियापुर आया था। रास्ते में बाइक सवार लोगों ने दिलीप का हाइड्रा एक होटल के पास खड़ा करा दिया और बाइक से लेकर अपने साथ चले गए। इसके बाद पलिया गांव के पास एक गेहूं के खेत में पहले उसके साथ मारपीट की उसके बाद उसके पीछे से गोली मार दी और फिर फरार हो गए।

पुलिस को जांच से पता चला कि रामजी नागर और दिलीप की पत्नी प्रगति का प्रेमी अनुराग उसे लेकर गया था। दिलीप के वापस आते समय प्रगति बराबर दिलीप के संपर्क में थी और हर जानकारी अपने प्रेमी अनुराग को दे रही थी। पुलिस ने रामजी नागर एवं अनुराग को कस्टडी में लिया और सारा मामला खुलकर सामने आ गया। पता चला कि प्रगति ने ही अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर सुपारी किलर रामजी नागर, दुर्लभ, शिवम से हत्या कराई थी। प्रगति ने दिखावे के लिए दिलीप से शादी की और उसकी हत्या के बाद प्रेमी के साथ जीना चाहती थी। इस तरह पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

आखिरी प्रगति ने दिलीप से शादी ही क्यों की?

प्रगति की बड़ी बहन की शादी दिलीप के बड़े भाई संदीप के साथ हुई थी। इसके बाद दिलीप का अपने भाई के ससुराल आना जाना शुरू हो गया था। दिलीप को अपने भाई की साली प्रगति से प्रेम हो गया था और वो उससे शादी करना चाहता थे, लेकिन यह कोई नहीं जानता था कि प्रगति के अंदर क्या चल रहा? दिलीप के घर वालों को पहले रिश्ता मंजूर नहीं था लेकिन बाद में बेटे की खुशी के लिए सब कुछ भूलकर राजी हो गए। जिसके बाद 10 मार्च 2025 को धूमधाम से शादी हुई।

उधर प्रगति दो नावों पर सवार थी। प्रगति चार साल से अनुराग नाम के लड़के से प्यार करती थी। अनुराग एवं प्रगति ने शादी के बाद दिलीप को ठिकाने लगाने की योजना बना ली थी और उसकी संपत्ति पर ऐश करना चाहते थे। प्रेमिका के साथ मिलकर दिलीप की हत्या के लिए अनुराग ने सुपारी दी और आखिरकार उसकी हत्या कर दी गई। अब पुलिस ने पत्नी समेत छह आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की है। वहीँ इस घटना से आरोपी युवती के परिजन हैरान है तो वहीँ मृतक के परिजन काफी दुखी है।

इस मामले में औरैया के एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि इसी साल मार्च में थाना सहार में मुकद्दमा पंजीकृत हुआ था। इसमें यह सामने आया था दिलीप यादव की पत्नी प्रगति यादव ने प्रेमी से मिल हत्या कराई है। इस मामले में कुल मिलाकर हमने छह लोगों को जेल भेज दिया था। अब गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है क्योंकि इस केस में यह स्पष्ट है इन्होंने आर्थिक लाभ के लिए हत्या कराई थी। उनकी पूरी नजर उसके पति के संपत्ति के हिस्से पर थी। इस तरह की योजना प्रगति ने बनाई थी, अब उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।