विटामिन बी12 सबसे ज्यादा किस चीज में पाया जाता है?

स्वास्थ्य : आजकल रोजाना के आहार में आवश्यक पोषक तत्वों की काफी कमी हो गई है, जिसके कारण हर व्यक्ति किसी ना किसी समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में कई लोग थकावट, कमजोरी, मांसपेशियों में खिंचाव, नसों की कमजोरी से जूझ रहे हाउ, जिसका प्रमुख कारण विटामिन B-12 की कमी है। वहीं ज्यादातर लोगों को लगता है कि विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए सिर्फ मांसाहार का ही सेवन किया जाता है। अगर आपको भी अभी तक यही लगता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे आहारों के बारे में बताएंगे जो शाकाहारी हैं और आप इन्हें प्रयोग करके विटामिन बी12 की पूर्ति कर सकते हैं। भारत में हमेशा से ही मांसाहार ना करने की बात कही जाती है, ऐसे में यह जानकारी महत्वपूर्ण है।

फायदेमंद साबित होगी दाल :

अगर आप माँसाहारी नहीं हैं और शरीर में पैदा हुई विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आप कुछ दालों का सेवन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंकुरित या फिर फर्मेंट की हुई मूंग को कंज्यूम करके आपको इस जरूरी विटामिन की कमी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा चना दाल में भी विटामिन बी12 की मात्रा पाई जाती है। जिसका आप प्रयोग कर सकते है।

कर सकते हैं फलों का सेवन :

अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी पैदा हो गई है, तो आप कुछ फलों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। संतरा, केला, सेब, ब्लूबेरी, कीवी, एवोकाडो और अनार जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फल इस विटामिन की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन फलों का सेवन करना बेहद जरूरी है। जो कि आपके आहार में बदलाव करना काफी जरुरी है।

विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थ :

अगर आप शाकाहारी हैं, तो आप मांस, मछली और अंडे का सेवन कर विटामिन बी12 की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स को अपने डाइट प्लान में शामिल करके इस विटामिन की कमी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द इस विटामिन की कमी को दूर करना बेहद जरूरी है। साथ ही आपको सुबह 20 मिनट तक धूप लेने की आदत भी बनानी चाहिये।

डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं।