भगवान राम कि नगरी अयोध्या में सामने आया घिनौना काण्ड, पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था ‘गंदा धंधा’।

अयोध्या (उ.प्र.) : फतेहगंज क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि अयोध्या के व्यस्त क्षेत्र फतेहगंज में रानी सती गेस्ट हाउस पर देर रात पुलिस ने छापा मारा गया था। जिसमें सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में गेस्ट हाउस से एक दर्जन से अधिक लड़कियों को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने अयोध्या शहर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक निजी अतिथि गृह के मालिक गणेश अग्रवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान 11 लड़कियों को भी पकड़ा गया है। 

लड़कियों ने भागने की कोशिश की :

अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को पुलिस टीम अतिथि गृह पहुंची, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि कमरों में मौजूद लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाहर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और सभी को थाने लाया गया। सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि गणेश अग्रवाल ने इन लड़कियों को बिहार और गोरखपुर से लाया था। उन्होंने बताया कि प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। धर्म नगरी में इनके घिनौने कृत्य स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश पनप गया है।

पुलिस की टीम अब आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। पुलिस की टीम शहर के अन्य होटल्स और गेस्ट हाउस को भी खंगालेगी, कहीं इन जगहों पर तो देह व्यापार नहीं चल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह गेस्ट हाउस फतेहगंज पुलिस चौकी से केवल 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, फिर भी इतनी बड़ी गैरकानूनी गतिविधि पर इतने समय तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इसमें पुलिस की सांठगांठ थी?