निकाह से पहले भागा दूल्हा, वजह सुन लड़की के अब्बू की आंखों में आए आंसू, बिरादरी में बेइज्जती से गमगीन हुआ खानदान।

बदायूं (उ.प्र.) : निकाह की तैयारियों में जीवनभर कि पूंजी खर्च हो जाती है और पूरे परिवार की महीनों की मेहनत भी लगी होती है, जो कि आसन नहीं होता , लेकिन ऐण वक्त पर निकाह रुक जाये तो पीड़ित खानदान के लिये जीवनभर की मुसीबत भी खड़ी हो जाती है। ऐसे ही काशीराम आवास कॉलोनी में एक दुल्हन अपने हाथों में मेंहदी लगाकर अपने दूल्हे का इंतजार करती रह गई, लेकिन निकाह के कुछ समय पहले ही दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे के परिवार ने दहेज में छह लाख रुपये की मांग रखी थी, जिसे नहीं मानने पर दूल्हे ने निकाह से इन्कार कर दिया। यह सुनकर दुल्हन के पिता की आंखों में आंसू आ गये और जिस घर में शहनाइयां बज रही थीं उस घर में वीराना छा गया। पेशे से मजदूरी करने वाले पिता बेटी की शादी की पूरी तैयारी कर चुके थे बस बारात आनी थी, लेकिन बारात नहीं आई, जिससे परिवार पर बड़ी मुसीबत आन पड़ी। 

शादी की तैयारी चल रही थी दुल्हन के हाथों पर मेहंदी सज चुकी थी, हलवाइयों ने बारातियों के लिये तमाम पकवान भी तैयार कर लिये थे लेकिन लड़के वालों द्वारा अचानक निकाह से इंकार कर देने के कारण सारी खुशियां काफूर हो गईं। इस घटना से परिवार सकते में आ गया, और लड़की के अब्बू की आँख में दुःख के आंसू छलक पड़े।

यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र क्षेत्र की है। यहां काशीराम आवास कालोनी में रहने वाले एक शख्स ने अपनी तीसरी बेटी का निकाह अपने ही निकट रिश्तेदारी में तय कर दिया था। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारात उझानी के पठान टोला से आनी थी, जब शादी तय हुई थी तो वर पक्ष ने 2 लाख नगद की मांग की थी इस पर वधू पक्ष ने उनकी यह मांग पूरी भी कर दी थी, अन्य कार्यक्रमों के दौरान दहेज का अन्य सामान भी दे दिया था। उनकी हर नाजायज मांग को भी उन्होंने पूरा किया।

शहर के लकी मैरिज लॉन में आज बारात आनी थी, सारे रिश्तेदार आ चुके थे। इस बीच सुबह दूल्हे के पिता अंसार ने लड़की के पिता को फोन किया और कहा कि बारात तब आएगी जब आप छह लाख रुपये नगद और एक बुलेट मोटरसाइकिल देंगे। लोगों ने बताया कि बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा घर से भाग गया और हाथों में मेंहदी सजाए दुल्हन उसका इंतजार करती रही और पूरे खानदान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

शादी तय करवाने वाले ने कहा कि जब हमने शादी तय करवाई तो लड़के वालों की मांग दो लाख रुपये की थी फिर उन लोगों ने बुलेट मोटरसाइकिल और 6 लाख की और मांग कर दी। इनकार करने पर लड़के वालों ने बारात लाने से इंकार कर दिया और लड़के को घर से फरार कर दिया। अब कह रहे हैं कि आप चाहे पुलिस ले आओ या कुछ भी करो बारात अब नहीं आएगी। अब इस हालत में पीड़ित पक्ष क्या करे?

वहीं लड़की के अब्बा का कहना है कि मैंने पहले ही दो लाख रुपये दे दिए थे। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। उनके कहने पर हमने बैंकट हॉल भी लिया था, पूरे खर्च भी कर दिये थे। अब लड़के वालों ने बारात लाने से मना कर दिया है। कह रहे हैं कि लड़का घर से भाग गया। हम गरीब आदमी हैं हम तो किसी लायक नहीं बचे। हमारी पूरी बिरादरी में बेईज्जती हो गई। अब हमने भी तय कर लिया है कि हम अपनी बेटी की शादी उस घर में नहीं करेंगे। जीवनभर की पूरी पूंजी भी निकाह के आयोजन में लगा दी है।