दो बहनों का गजब कांड, 10 साल तक रहीं पतियों के साथ और फिर दोनों ने किया चौंकाने वाला काम, पिता ने भी घर से भगा दिया।

ललितपुर (उ.प्र.) : जिले से पतियों की अदला-बदली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 2 बहनों ने अपने-अपने पतियों की अदला-बदली कर ली। मामला चौंकाने वाला है, यहाँ दोनों सगी बहनों की शादी 10 साल पहले अलग-अलग जगहों पर हुई थी। दोनों के बच्चे भी थे, लेकिन अब दोनों ने अपने पतियों की अदला-बदली कर ली है। इस मामले की जानकारी जैसे ही उने पिता को हुई, वो काफी नाराज हो गये। वहीँ दूसरी तरफ इस मामले ने सभी को चौंका दिया है। अब पतियों के अदला-बदली की जो कहानी और वजह सामने आई है, वह काफी हैरान कर देने वाली है।

बताया जा रहा है कि छोटी बहन का प्रेम-प्रसंग अपनी बड़ी बहन के पति यानी जीजाजी के साथ चल पड़ा। जीजा और शादीशुदा साली प्यार में इतने डूबे की दोनों ने भागकर शादी कर ली। इसके बाद बड़ी बहन ने भी बड़ा कदम उठाया और अपनी छोटी बहन के पति से शादी कर ली। यहां तक की दोनों ने अपने बच्चों की भी अदला-बदली कर ली। इस चौंकाने वाले मामले से सभी हैरान है।

छोटी बहन का बन गया जीजा के साथ संबंध :

इस अचरज भरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, ये मामला ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से सामने आया है। यहां दो सगी बहनों की शादियां करीब 10 साल पहले उनके पिता ने अलग-अलग घरों में करवाई थी। दोनों का शादीशुदा जीवन खुशहाल चल रहा था। दोनों के बच्चे भी थे। इसी बीच छोटी बहन का दिल अपने जीजा पर आ गया, दोनों एक – दूसरे के प्रेम में पड़ गये। छोटी बहन और उसके जीजा के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई। करीब 7 महीने पहले छोटी बहन ने बड़ा कदम उठाया और अपने पति-बच्चों को छोड़ अपने जीजा के साथ फरार हो गई। फिर दोनों ने शादी कर ली और साथ रहने का फैसला कर लिया।

बड़ी बहन ने भी लिया बदला :

इस मामले की जानकारी जब बड़ी बहन को हुई तो उसने भी सनसनीखेज कदम उठाया। उसने छोटी बहन के पति को अपने साथ रख लिया। उसने अपने 3 बच्चे भी अपनी छोटी बहन को दे दिए और छोटी बहन ने भी अपने 2 बच्चे बड़ी बहन को दे दिए। इसके बाद से दोनों बहने एक-दूसके के पतियों के साथ रहने लगी। इस तरह दोनों ने आपस में अपने पति ही बदल लिये।

पिता ने निकाला बेटी को घर से बाहर :

बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी दोनों बहनों के परिवार को नहीं थी। इस घटना का खुलाला तब हुआ जब छोटी बहन अपने नए पति यानी अपने जीजा को अपने मायके लेकर पहुंची थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही महिला के पिता भड़क गए और उन्होंने अपनी बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। वो इस मामले से काफी नाराज हुये। आपको बता दें कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। फिलहाल मामले पर कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। मगर पतियों की अदला-बदली का ये मामला क्षेत्र में जबरदस्त चर्चाओं में बना हुआ है। लोग इस मामले को लेकर काफी हैरान है।