लग्जरी कार में लगी भयानक आग, पूरे तरीके से जलकर हुई खाक, देखें विडियो।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अवन्ति विहार क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया है। एक लग्जरी कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना गया। गाड़ी में आग किस कारण से लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

दरअसल, घटना राजधानी के अवंति विहार क्षेत्र की है। यहाँ शुक्रवार देर शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच एक कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते पूरी कार धूं-धूंकर चलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। पॉश क्षेत्र में आग की खबर मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जलती गाड़ी को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

क्या कहा पुलिस ने :

इस मामले की जानकारी देते हुए तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि घटना कल शाम 10 अक्टूबर करीब छह से 7 बजे के बीच की है। हमें आग लगने की जानकारी मिली थी। पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और देखा कि कार जल रही है। थोड़ी देर बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम मोके पर पहुंची और जलती हुई गाड़ी को बुझाया गया। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

गाड़ी किसकी है इस बात की भी जानकारी अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी चल रही थी इसी दौरान उसमें उसमें अचानक से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। आग लगने की जानकारी लगते ही ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी और कूदकर खुद को बचाया। हालांकि ड्राइवर की तरफ से भी इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। मामले में क्या और कितनी सत्यता है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पेट्रोल कार थी :

शुरुआती जानकारी के अनुसार पहले दावा किया गया कि जिस गाड़ी में आग लगी थी वह इलेक्ट्रानिक कार थी। हालांकि बाद में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह पेट्रोल कार थी। पूरे क्षेत्र में धुंआ-धुंआ दिखाई दे रहा था। कुछ लोगों ने बताया कि कार रुकी हुई थी और कुछ लोगों ने चलती हुई बताया है। हालाँकि पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।