अगले तीन दिनों तक मौसम की खास जानकारी, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की सूचना।

रायपुर : बारिश का मौसम खत्म होने के बाद भी गर्मी नहीं जाती है, ऐसे किसी ना किसी तूफान और मौसम बदलाव के बाद ही ठंड का आगमन होता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चक्रवाती तूफान मोन्था का असर राज्य में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राज्य के अंबिकापुर और रायगढ़ जिले में दोपहर को जोरदार बारिश हुई है। वहीं, कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी भी हुई है। बेमौसम हुई बारिश के कारण ठंड का असर भी देखने को मिल रहा है। राज्य में ठंड भी बढ़ गई है। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, इससे फसलें ख़राब होने की उम्मीद होती है। वहीँ अब धान की फसल पक कर कटने की तैयारी में है। ऐसे में बेमौसम हुई बारिश के कारण फसल के नुकसान को लेकर किसान परेशान हैं। वहीं, जो धान कटकर आ गई है उसमें भंडारण की भी समस्या है।

अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम :

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक राज्य में चक्रवाती तूफान का असर दिखाई देगा। जिस कारण से कई जिलों में भारी बारिश तो कहीं पर मध्यम और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, इन क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते 60 से लेकर 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर आने वाले तीन दिनों तक दिखने वाला है। ऐसे में यहां झमाझम बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड का असर भी छत्तीसगढ़ में शुरू होगा। इसके साथ ही अक्टूबर महीने में हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में धान की सबसे ज्यादा खेती होती है। राज्य के ज्यादातर जिलों में धान की फसल तैयार हो गई है। ऐसे में बारिश ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है।