जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो की मौत, गांव में तनाव।

जशपुर : संपत्ति को लेकर कई बार विवाद झगड़े और मारपीट में बदल जाते है, ऐसे ही पत्थलगांव के पाकरगांव बैगापारा में दो पक्ष जमीन विवाद में आपस में भिड़ गए। ऐसे ही दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।दो लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है, यहाँ मृतकों की पहचान चकरोधर यादव और पुस्तम उर्फ नान्ही नागवंशी के तौर पर की गई है। इस बवाल के बाद क्षेत्र का माहौल काफी खराब हो गया है।

इस मामले में थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय ने बताया है कि पाकरगांव में बीती रात शासकीय भूमि को लेकर पुराना विवाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। वहीँ गिरधर यादव के घर के पीछे की सरकारी जमीन पर स्वामित्व को लेकर नागवंशी पक्ष से विवाद लंबे समय से चल रहा था। गिरधर यादव ने भूमि का पट्टा अपने नाम करवाया था, जिसके खिलाफ नागवंशी पक्ष ने न्यायालय में मामला दायर किया गया था। दोनों में यह विवाद चलता आ रहा था।

पुलिस के अनुसार बीती रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास नागवंशी पक्ष के करीब दर्जनभर लोग हथियारों लेकर गिरधर यादव के घर पहुंचे। वहां उन्होंने घर का दरवाजा और खिड़कियां तोड़ने की कोशिश की। उस समय गिरधर यादव घर के भीतर ही मौजूद था। तभी घटना की गंभीरता देखते हुए गिरधर ने अपने बड़े भाई चकरोधर यादव को फोन कर मदद के लिए बुलाया।जैसे ही चकरोधर यादव मौके पर पहुंचा, नागवंशी पक्ष के लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हत्या के बाद मामला गरम हो गया।

इसी बीच गांव में पास ही यादव समाज का कीर्तन कार्यक्रम चल रहा था।जब कीर्तन में शामिल यादव पक्ष के लोगों को हमले की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां यादव पक्ष के लोगों को आते देख नागवंशी पक्ष के अधिकांश लोग वहां से भाग निकले, लेकिन उनमें से एक युवक नान्ही नागवंशी यादव पक्ष के हाथ लग गया। लोगो ने उसे पकड़कर और पिटाई कर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। घटना के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है – विनीत पाण्डेय, टीआई

आपको बता दें कि दोनों समुदायों के बीच जमीन विवाद पिछले कई महीनों से चर्चा का विषय था। लेकिन इस बार बात इतनी बढ़ गई कि उसने दो जिंदगियां खत्म हो गई। हो सकता है आगे भी इस मामले में बवाल हो, जब तक मामला नाह सुलझ जाता , तब तक यह संघर्ष ख़त्म हो जायेगा, कह पाना मुश्किल है।