भगवान झूलेलाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर सिंधी समाज का 2 नवम्बर को बंद का आव्हान।

 रायपुर : छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने के बाद से राज्य में सामाजिक माहौल लगातार खराब होता जा रहा है, वहीँ रायपुर निवासी अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल और पूरे सिंधी समाज के प्रति अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद पूरे समाज में आक्रोश फैल गया है, अमित बघेल की टिप्पणी महाराजा अग्रसेन पर भी की गई है, जिससे अग्रवाल समाज भी काफी नाराज है। वहीँ सिन्धी समाज के लोगों ने कुछ दिन पूर्व कोतवाली में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की थी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी बढ़ गई है। वहीँ राजधानी में छतीसगढ़ सिन्धी समाज ने अमित बघेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

इस घटना के विरोध में सिंधी समाज ने 2 नवंबर को धमतरी बंद का आह्वान किया है। समाज के लोगों ने सुबह 10 बजे मकई गार्डन से आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया है। साथ ही समाजजनों से अपील की गई है कि दोपहर 1 बजे तक अपने सभी संस्थान, दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखें तथा बड़ी संख्या में रैली में शामिल होकर विरोध दर्ज कराएं। यहाँ सिन्धी समाज ने एकजुटता दिखाते हुये बंद का आयोजन किया है, जबकि राजधानी में सिन्धी समाज ने अपने धैर्य का परिचय देते हुये, प्रशासन पर भरोसा जताया है, इस मामले में समाज के प्रतिनिधि विक्रम केवलानी ने कहा है कि हम राज्य का माहौल खराब होने नहीं देना चाहते इसलिये हम प्रशासन की कार्यवाही की प्रतीक्षा कर रहे है, यदि आवश्यक कार्यवाही ना हुई तो हमें भी आन्दोलन के लिये पूरे छत्तीसगढ़ में प्रयास करने को बाध्य होना होगा, ऐसे में किसी भी उग्र घटना के मामले में जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वहीँ धमतरी सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने कहा है कि यह केवल भगवान झूलेलाल का नहीं बल्कि पूरे समाज की आस्था और सम्मान का सवाल है। जब तक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्नयवाही हीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। प्रशासन से मांग की गई है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कानूनी कदम उठाए जाएं। वहीँ भगवान झुलेलाल सिर्फ सिन्धी समाज के निजी आराध्य नहीं है, बल्कि वो जलदेवता वरुण के अवतार है, जहाँ लंका जाते समय भगवान श्रीराम ने जलदेव वरुण से मार्ग देने का आग्रह किया था, भगवान झुलेलाल इस तरह पूरी हिन्दू आस्था का केंद्र है। जिसके कारण अमित बघेल का यह वक्तव्य पूरे हिन्दू समाज को आक्रोशित करने वाला है।