गले में सिक्का फंसने से मासूम की मौत, परिवार गमगीन।

कोरबा : छोटे बच्चों की जरा – जरा सी चीज पर ध्यान रखना अति आवश्यक होता है, बच्चे बोल नहीं पाते और उनमें समझने की शक्ति नहीं होती, छोटे बच्चे हर चीज को सिर्फ निगलते है, ऐसे में यह हानिकारक हो जाता है, ऐसी ही एक दुखद घटना सामने आई है। मामला कोरबा जिले में 8 साल का मासूम बच्चा सिक्का निगल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मासूम शिवम सारथी केजी 2 का छात्र था। वहीँ इस घटना के बाद परिवारगमगीन हो गया है।

इस घटना में मिली जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ निवासी 8 वर्षीय शिवम सारथी अपने पिता मदन सारथी के साथ कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे। इस दौरान शिवम सिक्का निगल गया। गले में सिक्का फंसने के बाद परिजन उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कहा कि इसे यहां से ले जाओ, इसका इलाज यहाँ नहीं हो सकता। फिर हड़बड़ाये परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले गये जहाँ रस्ते में जाते समय शिवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस घटना ने परिजनों को जीवनभर का दुःख दे दिया है।