राज्योत्सव का भव्य शुभारम्भ प्रधानमंत्री मोदी हुये शामिल, सामने आई कुछ खास बातें।

रायपुर : आज दिनभर राज्योत्सव की धूम रही, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ह्स्मिल हुये, दिनभर विभिन्न जगहों पर उनके कार्यक्रम आयोजित थे। आज छत्तीसगढ़ की स्थापना हुये 25 वर्ष पूरे हो गये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर नवा रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्तपाल का दौरा किया। जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल की बीमारी का इलाज करा चुके 2500 बच्चों से दिल की बात की। इस ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘जीवन का उपहार’ समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक उपचार करा चुके 2500 बच्चों से पीएम नरेंद्र मोदी ने संवाद किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस की बधाई राज्यवासियों को दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्योत्सव के अवसर पर एक महत्वपूर्ण भाषण दिया, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास, नक्सलवाद पर कड़ी निंदा और भारतीय सुरक्षा बलों की सफलता की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि, भारत अब नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर तोड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ एक ठोस और निर्णायक कदम उठा रहा है। भारत आतंक के विनाश की प्रतिज्ञा कर सुरक्षा बलों की मेहनत से आतंकियों की कमर तोड़ रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारत आज नक्सलवाद और माओवादी आतंक को समाप्त करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद :

आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बनकर चमक रहा है। आज जब हम इस भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन का लोकार्पण कर रहे हैं, तो ये केवल एक इमारत का समारोह नहीं, बल्कि 25 वर्षों की जन-आकांक्षा, जन-संघर्ष और जन-गौरव का उत्सव बन गया है। आज छत्तीसगढ़ अपने स्वप्न के नए शिखर पर खड़ा है। इस गौरवशाली क्षण में, मैं उन महापुरुष को नमन करता हूं, जिनकी दूरदृष्टि और करुणा ने इस राज्य की स्थापना की। वो महापुरुष हैं- भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी। इस तरह उन्होंने राज्य के निर्माता अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की प्रशंसा में कहा :

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- एक ओर, इस सदन के हर कोने में, हमारे महापुरुषों के आदर्श हैं, तो वहीं इसकी अध्यक्ष पीठ पर रमन सिंह जी जैसा अनुभवी नेतृत्व भी है। रमन जी, इस बात का बहुत बड़ा उदाहरण हैं कि एक कार्यकर्ता अपने परिश्रम से, अपने समर्पण भाव से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितना सशक्त बना सकता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों से युक्त ये राज्य आज 25 साल का हो गया है और इसके स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के कलाकारों तीजन बाई के परिवार और विनोद शुक्ला से फोन पर बात भी की, उनका हाला चल जाना।