एकादशी पर मोहम्मद खान ने की घर वापसी, शिव जी की पूजा कर कहा- ‘आई लव महादेव’।

खंडवा (म.प्र.) : वर्तमान में बड़ी संख्या में मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोग हिन्दू धर्म में घर वापसी कर रहे है, ऐसे में मध्य प्रदेश के खंडवा से बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। देवउठनी एकादशी के पावन दिन पर एक मुस्लिम युवक ने सनातन परंपराओं के बीच महादेवगढ़ मंदिर में घर वापसी कर ली है। उसने आई लव महादेव का जयघोष किया है। मंदिर संरक्षक ने इसे महादेवगढ़ में 14वीं घर वापसी बताया है। पहले ही भी यहाँ घर वापसी करवाई जा चुकी है। अमलपुरा निवासी मोहम्मद खान पुत्र रशीद ने महादेव की भक्ति के साथ अपनी नई आध्यात्मिक यात्रा शुरू की। देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर पंडित प्रमोद खेड़े ने मंदिर परिसर में पारंपरिक शुद्धिकरण संस्कार करवाया। इसमें गाय का गोबर, गोमूत्र, गंगाजल, दूध, दही, पंचामृत, तुलसी और हल्दी उबटन से स्नान कराया गया है। युवक ने अपनी घर वापसी पर ख़ुशी जताई है।

भोलेनाथ की आरती कर लगाए आई लव महादेव के नारे :

इसके बाद मुंडन संस्कार और महादेव अभिषेक भी संपन्न हुआ। स्नान के बाद युवक ने भोलेनाथ की आरती की और जय महाकाल के नारे लगाए। मोहम्मद खान जो अब महादेव के भक्त बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि महादेव के प्रति प्रेम ने मुझे प्रेरित किया है, आज से मेरी नई यात्रा शुरू हुई है, आई लव महादेव। मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने कहा कि इस साल अब तक 14 युवाओं की घर वापसी हो चुकी है। 30 से ज़्यादा बहनों ने भी सनातन धर्म स्वीकार किया है। इन पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं बनाया गया है, इन्होंने स्वेच्छा से घर वापसी की है।