नाबालिग मुस्लिम लड़की हिंदू देवी-देवताओं पर कर रही थी अभद्र टिप्पणी, उसके माँ-बाप के साथ हुआ ये मामला….।

इटावा (म.प्र.) : सोशल मीडिया में लोग बिना सोचे समझे टिप्पणियाँ कर देते है, जो उनके लिये मुसीबत का कारण बन जाती है, ऐसे ही इटावा में एक नाबालिग मुस्लिम किशोरी ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में वह भगवान श्रीराम समेत हिंदू देवी-देवताओं को लेकर काफी आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी कर रही थी। नाबालिग का ये वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसको लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया। जिसके बाद हिंदू संगठन सक्रिय हो गए। इसी बीच पुलिस ने भी वीडियो को संज्ञान में लिया और कार्यवाही में जुट गई।

अब नाबालिग मुस्लिम किशोरी इस वीडियो को लेकर फंस गई है। उसे हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही की है और नाबालिग ने अपनी वीडियो को लेकर लोगों से माफी भी मांगी है। बकायदा नाबालिग युवती ने वीडियो जारी करके,अपने किए पर माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह का वीडियो बनाया था। जिसको लेकर अब वो फंस गई है।

पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ माता-पिता के खिलाफ भी हुई कार्यवाही :

इटावा पुलिस ने इस मामले में नाबालिग किशोरी के साथ-साथ उसके माता-पिता के खिलाफ भी कार्यवाही की है। इसी के साथ लड़की के दोस्त के खिलाफ भी पुलिस ने कार्यवाही की है। इस मामले में सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा-196 के तहत एक्शन लिया गया है। पुलिस ने लड़की, उसके माता-पिता और लड़की के दोस्त को शांति भंग करने और समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने के तहत आरोपी बनाया है। अब लड़की की माफी वीडियो भी वायरल हो रहा है। वह हाथ जोड़कर जनता से माफी भी मांग रही है। इसके साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि लड़की के माता-पिता को पहले से इसकी जानकारी थी कि उनकी बेटी इस तरह का विवादित वीडियो बनाने जा रही है, लेकिन उन्होंने उसे नहीं रोका।

पुलिस ने ये बताया :

वहीँ फिर इस मामले को लेकर (सीओ सिटी) अभय नारायण राय ने बताया कि, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने के उद्देश्य से वीडियो बनाया था। इसमें देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। मामले में केस दर्ज किया गया है। अब बीएनएस की धारा-196 के तहत इस मामले में एक्शन लिया गया है।