मस्जिद के पास से निकल रही थी बारात, फिर हुआ जमकर बवाल, सामने आया ये मामला….।

सहारनपुर (उ.प्र.) : जिले में बारात को लेकर दो समुदायों में विवाद खड़ा हो गया। यहां शादी के दौरान दूल्हे की बारात निकल रही थी, जब बारात मुस्लिम क्षेत्र से गुजर रही थी। इस दौरान सभी बाराती डीजे की आवाज पर डांस कर रहे थे। वहीँ इस मामले में आरोप है कि इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने बारात और डीजे की आवाज पर आपत्ति जताई, जैसा की हर बार मुस्लिम मोहल्ले में होता आया है, और जबरन विवाद खड़ा किया जाता है। ऐसे ही इसको लेकर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए।इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट भी हुई, जिसमें दोनों तरफ से लोग घायल हुए। जिस समय विवाद हुआ, उस समय बारात मस्जिद के पास से गुजर रही थी। हमेशा ऐसे विवाद मस्जिद के सामने किसी हिन्दू कारवां गुजरने पर होता आया है। ऐसे में आप किसी मुस्लिम मोहल्ले से नहीं निकल सकते।

बताया जा रहा है कि बारात मस्जिद के सामने से गुजर रही थी। उस समय मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी, जो कि अपुष्ट है। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। अब दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीँ इस विवाद को लेकर हिन्दू पक्ष ने तगड़ा विरोध किया है। वहीँ मुस्लिम समाज ने भी जमकर उत्पात मचाया है।

नितिन सैनी की बारात को लेकर हुआ हंगामा :

ये पूरा मामला सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडूपुर से सामने आया है। यहां शनिवार रात बारात में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ था। यहां रहने वाले नितिन सैनी की बारात जैसे ही मुस्लिम बस्ती से निकली, डीजे की तेज आवाज को लेकर वहां के युवकों ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और तनाव फैल गया। बाराती पक्ष का आरोप है कि मुस्लिम पक्ष के युवकों ने डीजे बंद कराने को लेकर हमला किया, जिसमें बाराती शेखर और निखिल घायल हो गए। दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष का कहना है कि जिस समय बारात निकल रही थी, उस समय मस्जिद में नमाज चल रही थी। ऐसे में उनकी तरफ से सिर्फ डीजे बंद करने के लिए कहा गया था। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि इसके बाद बाराती ही भड़क गए थे और उन्होंने लाठी-डंडे निकाल लिए थे, जिसके बाद उनके लोगों के ऊपर हमला किया गया। जब बाराती पक्ष ने कहा बरात रुकेगी नहीं निकल जायेगी, लेकिन उन्होंने विवाद बढ़ाया।

मौके पर पहुंची पुलिस :

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालातों को काबू में किया और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। वहीँ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस पूरे मामले को लेकर सागर जैन (एसपी देहात) ने बताया, बारात में डीजे को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों तरफ से तहरीर मिली हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के 5-5 लोगों के नाम केस में हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।