राजधानी में दहशत फ़ैलाने वाली लेडी डॉन पूजा सचदेवा पुलिस की गिरफ्त में, साथ में 5 अन्य लोगों की भी हुई गिरफ्तारी।

रायपुर : राजधानी लगातार अपराधियों के शिकंजे में कसी हुई है, कहीं लूट , तो कहीं डकैती, कहीं मारपीट, तो कहीं चाकूबाजी, कहीं नशे की बिक्री तो कहीं बलवा, कहीं जबरिया वसूली से आम आदमी लगातार दहशत में जी रहा है। वहीँ मामला है कमल विहार क्षेत्र में 14 नवंबर को कुछ स्टूडेंट्स से मारपीट की गई थी। जिसमें छात्राओं को बंधक भी बनाया गया था। इस केस में रायपुर पुलिस ने लेडी डॉन पूजा सचदेवा को गिरफ्तार किया गया है। पूजा सचदेवा के साथ 5 अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है, जो इसके साथ अपराधों में संलिप्त है।

14 नवंबर की घटना, 17 नवंबर को गिरफ्तारी :

वहीँ जानकारी सामने आई है कि लेडी डॉन पूजा सचदेवा उर्फ मोनिका पर आरोप है कि उसने छात्राओं से मारपीट की थी। पूजा सचदेवा ने शुक्रवार को एक फ्लैट में दो छात्राओं और उसके भाई को बंधक बनाकर मारपीट की। उसके बाद उनके साथ लूटपाट भी की गई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 5 आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। कई अपराधों में महिला कानून की आड़ में युवतियां लगातार लोगों को परेशान कर रही है। जिसके कारण पीड़ित अपनी शिकायत करने से भी डरता है।

पूजा सचदेवा ने अन्य साथियों के साथ मिलकर कमल विहार के एक फ्लैट में दो छात्राओं के साथ मारपीट की थी, इसमें छात्राओं का भाई भी था। उसने लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया। सोमवार को इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में 2 आरोपी अभी भी फरार हैं जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है. जिसमें से एक आरोपी नाबालिग है. पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही करेगी। : विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी, रायपुर

इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि लेडी डॉन पूजा सचदेवा ने अपने आप को सब इंस्पेक्टर बताकर पीड़ितों को डराया था। उसके बाद उनसे नगद रूपये, मोबाईल, लैपटॉप सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान भी लूट लिया था।

इसके अलावा रायपुर पुलिस की जाँच में अहम खुलासा हुआ । एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि 14 नवंबर को अमलीडीह की युवती अपनी सहेली के साथ अपने भाई को दवाई देने के लिए कमल विहार गई थी। वापस लौटते समय लिफ्ट में आरोपी पूजा सचदेवा से उसकी मुलाकात हुई। पूजा सचदेवा और उसके सभी साथी नशे की हालत में थे।

आरोपी पूजा सचदेवा ने छात्रा को सब इंस्पेक्टर बताकर उसे डराया और धमकाया। जिसके बाद छात्रा उसे अपने भाई के कमरे तक ले गई थी। उसके बाद उसने अपने साथियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पूजा सचदेवा का भाई मोनू और उसका साथी करण साहू फरार है। जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस ने डकैती, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। : विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी, रायपुर

वहीँ आपको बता दें कि लेडी डॉन कौन है? पूजा सचदेवा को रायपुर में लेडी डॉन के नाम से जाना जाता है। उस पर अलग – अलग थानों में हत्या, मारपीट, बलवा, सट्टेबाजी और गांजा तस्करी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसके पहले भी पूजा कई बार जेल जा चुकी है। साल 2017 में चर्चित संतोष दुबे हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। अपराध के क्षेत्र में वह एक जाना पहचाना नाम है। अब इस घटना के बाद पुलिस ने कमल विहार क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।