पति के दोस्तों ने महिला के साथ किया घिनौना काम, पीड़ित महिला की भाभी के साथ दो अन्य गिरफ्त में।

दुर्ग/भिलाई : महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले काफी सुखद होते है, ऐसे में जहाँ महिला की इज्जत को लेकर हमेशा सचेत रहती है तो वहीँ विकृत मानसिकता के लोग मौके की फ़िराक में रहते है। ऐसे ही एक मामले को लेकर दुर्ग में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहाँ पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में दो आरोपियों समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है।

इस मामले को लेकर एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता का पति धारा 307 के मामले में जेल में पहले से ही बंद है। जेल जाने से पहले उसने अपनी पत्नी को कहा था कि वो बाहर उसके दोस्तों के साथ संपर्क में रहे। इसी बीच पति के एक दोस्त ने मौके का फायदा उठाते हुये पीड़िता से मिलने की कोशिश की और इसके लिए उसने महिला की भाभी का सहारा लिया। भाभी के माध्यम से जान-पहचान होने के बाद युवक पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचा। जिसके बाद घर पहुंचने पर पीड़िता ने पाया कि उसका दूसरा दोस्त पहले से ही अंदर मौजूद था।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए तुरंत थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपियों के साथ-साथ संपर्क करवाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना भिलाई नगर में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। : पद्मश्री तंवर, एएसपी

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में ये स्पष्ट हुआ है कि आरोपी महिला भी इस अपराध में बराबर की दोषी है, क्योंकि उसने जानबूझकर पीड़िता और आरोपियों के बीच संपर्क करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 70(1), 115(2)-BNS, 127(2)-BNS और 332(b)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच संपर्क की कोई अन्य वजह तो नहीं थी। जिसको संदेह के दायरे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।